फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Now the injured leopard started attacking the forest workers

अब घायल तेंदुआ वनकर्मियों को छकाने लगा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Now the injured leopard started attacking the forest workers
हल्द्वानी। आदमखोर तेंदुए का वन विभाग को छठे दिन भी कोई सुराग नहीं मिला। रानीबाग क्षेत्र में नैनीताल रोड पर वन कर्मियों को एक तेंदुआ होने की सूचना मिली लेकिन यहां मौजूद तेंदुआ वह नहीं पाया गया जिसे शिकारी द्वारा गोली से घायल किया गया था। पुष्टि करने के लिए वनकर्मियों को तीन घंटे तक तेंदुए की घेराबंदी करनी पड़ी।
विज्ञापन

छह दिन पहले वन विभाग की टीम के साथ मौजूद शिकारी विपिन चंद्र ने एचएमटी फैक्ट्री के पास स्थित जंगल में तेंदुए को गोली मारी लेकिन तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया। शनिवार सुबह करीब 11 बजे कुछ लोगों ने रानीबाग से ऊपर नैनीताल रोड पर तेल मिल गेट के पास एक तेंदुआ देखे जाने की सूचना वनकर्मियों को दी। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने तेंदुए की घेराबंदी की जिसमें इस बात के प्रमाण मिले की मौके पर मौजूद तेंदुआ घायल नहीं है। वन क्षेत्राधिकारी मनोरा रेंज बीसी मेहता ने बताया कि जिस तेंदुए के बारे में सूचना मिली थी वह शिकारी द्वारा घायल किया गया आदमखोर तेंदुआ नहीं था।
विज्ञापन

मानपुर पश्चिम गांव में बढ़ाया पिंजरा और कैमरा
हल्द्वानी। देवलचौड़ क्षेत्र स्थित मानपुर पश्चिम गांव में दो दिन तक लगातार आतंक फैलाने वाले तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने क्षेत्र में एक और पिंजरे के साथ ही ट्रैप कैमरा भी बढ़ा दिया है। तेंदुए के चारे के लिए पिंजरे में बकरी भी बांधी गई है। वन क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी रेंज, यूसी आर्या ने बताया कि दो पिंजरे लगाने के बाद तेंदुए के पिंजरे में फंसने की आशंका है। तेंदुआ अक्सर शाम के समय गांव में पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed