{"_id":"5d51c6088ebc3e6cd710eda9","slug":"now-hansraj-will-sing-in-films-ramnagar-news-hld3527121164","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब फिल्मों में गाना गाएंगे हंसराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब फिल्मों में गाना गाएंगे हंसराज
विज्ञापन
रामनगर पायते वाली रामलीला के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते गायक हंसराज रघुवंशी?
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। यूट्यूब से भजन गायन की शुरुआत करने वाले हंसराज अब बॉलीवुड में भी गाने गाएंगे। बॉलीवुड के अपकमिंग फिल्म से वह गाने की शुरुआत करेंगे। छोई स्थित हनुमान धाम मंदिर में दर्शन करने आए हंसराज ने पत्रकारों से अपने भविष्य के कुछ अंश साझा किए। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी।
मूलरूप से हिमाचल के रहने वाले हंसराज रघुवंशी ‘बाबाजी’ ने यूटयूब के माध्यम से भजन गाकर ख्याति प्राप्त की। उनका सबसे लोकप्रिय भजन ‘मेरा भोला है भंडारी’ काफी हिट हुआ। मधुर आवाज के धनी हंसराज अब बॉलीवुड फिल्मों में भी गाने गाएंगे। फिल्म अभिनेता एवं गुरदासपुर के सांसद सनी दियोल के बेटे की अपकमिंग फिल्म में वह गाना गाएंगे।
बातचीत में उन्होंने यह तो नहीं बताया कि फिल्म में कितने गाने गाएंगे, लेकिन इतना जरूर बताया कि इस फिल्म के बाद अब उनके पास कई फिल्मों के ऑफर में है। उन्होंने कहा कि अब वह फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग करेंगे। हनुमानधान में उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों में काफी उत्साह रहा। हनुमान धाम में श्रद्धालुओं के आग्रह पर उन्होंने ‘मेरा भोला है भंडारी’ भजन की दो लाइनें गाई।
विज्ञापन
‘मेरा भोला है भंडारी, ओ शंभू नाथ रे’
रामनगर (नैनीताल)। ‘मेरा भोला है भंडारी, ओ शंभू नाथ रे’ भजन जैसे ही हंसराज रघुवंशी ‘बाबाजी’ ने गाया तो पायते वाली रामलीला मैदान में जमा श्रोताओं ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। श्रोताओं की मांग पर उन्होंने एक के बाद एक कई भजन गाए। सावन के अंतिम सोमवार को संस्कार भारती की ओर से पायते वाली रामलीला मैदान में शिव भंजन संध्या का आयोजन किया गया था। इसके मुख्य आकर्षण हंसराज रघुवंशी ‘बाबाजी’ रहे। हंसराज को सुनने के लिए शाम से लोगों की भीड़ उमड़ी थी। शाम साढ़े सात बजे हंसराज के भजन गाना शुरू किया। उन्होंने कई भजन गाए। वहीं टी सीरीज कलाकार सुमित ब्रजवासी ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इस दौरान अध्यक्ष शलभ मित्तल, महामंत्री ऋषि अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक शिवि अग्रवाल, उपाध्यक्ष ईशान अग्रवाल, अंकित गर्ग, नीरज अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, राजा अग्रवाल, अखिल मेहरोत्रा, संदीप गर्ग, पारस अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, अमन अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल मौजूद थे।