फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nitin's team of Haldwani Car Model No.1

हल्द्वानी के नितिन की टीम की कार का मॉडल नंबर-1

Mon, 25 Jan 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Mon, 25 Jan 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अखिल भारतीय स्तर पर यूआईईटी कॉलेज पंजाब विवि की ओर से चंडीगढ़ में आयोजित ईएफएफआई कार डिजाइन प्रतियोगिता में हल्द्वानी के नितिन की टीम की कार का मॉडल अव्वल रहा। सात सदस्यीय इस टीम ने ईको फ्रेंडली कार तैयार की है। टीम को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया है।  नितिन की टीम में हल्द्वानी के ही रितेश और प्रशांत के अलावा चार विद्यार्थी कानपुर और बिहार के शामिल थे।

हल्द्वानी निवासी संजीव दुआ के पुत्र नितिन दुआ, आरसी गुप्ता के पुत्र रितेश गुप्ता एवं आरसी बिनवाल के पुत्र प्रशांत बिनवाल रुड़की आईआईटी में इंजीनियरिंग कर रहे हैं। इनके साथ कानुपर के उत्कर्ष कसेरा, बिहार के सुमित सुमन, अंकित राज और पुष्पक भी सहपाठी हैं। जुलाई 2015 में इस टीम ने अपने मॉडल का प्रस्तुतीकरण किया। मॉडल ओके होने के बाद उन्हें कार को स्वरूप देने को कहा गया। प्रतियोगिता में लगभग देशभर के विभिन्न कालेजों से तीन सौ टीमों ने अपने मॉडल का प्रस्तुतीकरण दिया था, जिसमें 36 का चयन हुआ था। 22 जनवरी से 24 जनवरी तक चली प्रतियोगिता में तकनीकी परीक्षण में 13 टीमें और बाहर हो गईं। फाइनल राउंड तक महज 23 टीमें ही पहुंच सकी। रविवार (24 जनवरी) को नितिन की टीम की कार के मॉडल को सर्वश्रेष्ठ चुना गया। सिटी रन ट्रैक का चक्कर कम समय में पूरा करने पर भी टीम को पुरस्कृत किया गया। टीम सितंबर 2015 से ही कार बनाने में जुट गई थी।  

विज्ञापन

कार की खासियत
850 वॉट की मोटर। टू सीटर, सामान सहित 500 किलो तक भार उठा सकती है।
सात से आठ घंटे में बैटरी से चार्ज हो जाती है और 120 किलोमीटर चलती है।
एक बार चार्ज करने पर सात से आठ यूनिट बिजली खर्च होती है।
छोटी होने के साथ आसानी से पार्क हो सकती है।
टीम में किसने क्या योगदान दिया
नितिन और प्रशांत ने बनाया पावर ट्रांसमिशन।
रितेश ने तैयार किया सस्पेंशन सिस्टम।
सुमित ने बनाई बाडी (रोल केज)।
उत्कर्ष ने बनाया स्टेयरिंग।
अंकित एवं पुष्पक ने बनाया इलेक्ट्रिकल सिस्टम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed