Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The High Court said that the Center should decide on the displacement of the disaster-affected Chukum village

नैनीताल: हाईकोर्ट का फैसला, रामनगर के आपदा प्रभावित चुकुम गांव के विस्थापन पर तीन माह में निर्णय ले केंद्र

Wed, 04 Nov 2026 09:54 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Wed, 04 Nov 2026 09:54 PM IST
सार

नैनीताल हाईकोर्ट ने रामनगर के आपदा प्रभावित चुकुम गांव के विस्थापन पर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य के वन सचिव को तत्काल विस्थापन प्रस्ताव केंद्र सरकार के फॉरेस्ट क्लीयरेंस पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
The High Court said that the Center should decide on the displacement of the disaster-affected Chukum village
उत्तराखंड हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

नैनीताल हाईकोर्ट ने रामनगर के आपदा प्रभावित चुकुम गांव के विस्थापन के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद राज्य सरकार के वन सचिव को तत्काल विस्थापन प्रस्ताव केंद्र सरकार के फॉरेस्ट क्लीयरेंस पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, केंद्र सरकार से कहा है कि उनके लिए चिह्नित भूमि पर तीन माह के भीतर निर्णय ले।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी एवं न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार ग्रामीणों की ओर से गंगा सिंह नेगी सहित अन्य याचिकाकर्ताओं ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर उनको विस्थापित करने की मांग की है। याचिका में कहा कि रामनगर के पास स्थित चुकुम गांव लंबे समय से कोसी नदी की बाढ़ और कटाव की मार झेल रहे है।

विज्ञापन


ग्रामीणों के विस्थापन की मांग वर्ष 1993 से उठ रही है। इस संबंध में उनके द्वारा वर्ष 2024 तक लगातार शासन को प्रस्ताव भेजे गए, लेकिन तकनीकी अड़चनों और शासन एवं केंद्र सरकार के स्तर पर प्रक्रिया लंबित रहने के कारण विस्थापन नहीं हो पाया। लेकिन लगातार हो रहे भू-कटाव के करण गांव की लगभग 70 प्रतिशत भूमि बह चुकी है। वहीं, कॉर्बेट नेशनल पार्क की परिधि में स्थित होने के कारण ग्रामीणों को वन्यजीवों के आतंक का भी सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दौरान कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। याचिकाकर्ताओं का कहना था कि गांव में रहना अब सुरक्षित नहीं है और ग्रामीणों को तत्काल विस्थापित किए जाने की आवश्यकता है। उनके विस्थापन को लेकर भूमि भी चिन्हित हो चुकी है. लेकिन अभी तक उनको विस्थापित नही किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed