फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mrs. India Earth Neha Sharma reached Ramnagar

मिसेज इंडिया अर्थ नेहा शर्मा रामनगर पहुंचीं

Tue, 24 Oct 2017 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर (नैनीताल)।
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर (नैनीताल)। Updated Tue, 24 Oct 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
Mrs. India Earth Neha Sharma reached Ramnagar
मिसेज इंडिया अर्थ नेहा शर्मा रामनगर पहुंचीं - फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। मिसेज इंडिया अर्थ फाइनलिस्ट, मिसेज इंडिया अर्थ की गुडविल एंबेसडर रहीं नेहा शर्मा ने कार्बेट नेशनल पार्क का भ्रमण किया। यहां से दिल्ली लौटते समय सोमवार को उन्होंने स्थानीय गोमती पूरन प्रसाद आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को प्रेरणा दी। उनके साथ अपने अनुुभव साझा किए। प्रकृति संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाचार्या हरिप्रिया सती ने उनका स्वागत किया। नेहा ने बताया कि उनका रामनगर में पॉलीहाउस है। इसमें 600 से ज्यादा फलदार पौधे रोपित किए गए हैं। उनका उत्तराखंड से लगाव है। इसलिए उन्होंने सोमवार को अपने ससुर के पॉलीहाउस में जाकर पौधरोपण भी किया। उनके ससुर हरि शर्मा उद्योगपति हैं।
विज्ञापन


नेहा ने बताया कि उनकी पढ़ाई मुंबई में, शादी दिल्ली में हुई। उनके पति पंकज शर्मा कपड़ा निर्यातक हैं। उन्होंने आठ साल सीनियर फ्लाइट अटेंडेंट के रूप में जेट एयरवेज में भी काम किया। नेहा को 17 अक्तूबर को मिसेज इंडिया अर्थ की गुडविल एंबेसडर चुना गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed