फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mock drill: Two terrorists killed at Kathgodam railway station

माॅक ड्रिल : काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर दो आतंकी ढेर

Sat, 06 Dec 2025 03:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 06 Dec 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
Mock drill: Two terrorists killed at Kathgodam railway station
हल्द्वानी काठगोदाम रेलवे स्टेशन में मॉक ड्रिल करती पुलिस। अमर उजाला
हल्द्वानी। पुलिस, प्रशासन के साथ ही कई विभागों ने काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को आतंकियों से बचाने का मॉक ड्रिल किया। चार रेलवे स्टेशन पहुंचे चार आतंकियों ने तीन नागरिकों को बंधक बनाया। दो आतंकियों को पुलिस ने ढेर किया जबकि दो पकड़े गए। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में आतंकवादी हमला होने की परिकल्पना के आधार पर मॉक ड्रिल हुआ। इसमें एटीएस, डाॅग स्क्वायड, थाना काठगोदाम, जीआरपी, आरपीएफ, एसडीआरएफ, फायर, स्वास्थ्य विभाग सहित प्रशासन की टीम शामिल हुई। टीम को सीओ हल्द्वानी अमित कुमार ने कमांडर के रूप में लीड किया। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने पूरे ऑपरेशन की मॉनीटरिंग की।
विज्ञापन


यह थी परिकल्पना
स्टेशन के प्लेटफार्म एक से जीआरपी थाना पर एक आतंकी के फायरिंग करते हुए दक्षिणी छोर की तरफ भागने की सूचना सिटी कंट्रोल रूम को मिली। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने हाईअलर्ट किया। सीओ के साथ टीमें कार्रवाई में जुट गईं। स्टेशन की घेराबंदी की गई। वेटिंग रूम में तीन लोग बंधक बनाए गए थे। एटीएस सहित अन्य टीमों ने 2 आतंकवादियों को मार गिराया। एक घायल हुआ जबकि एक को जिंदा पकड़ा। सभी बंधक सुरक्षित रेस्क्यू हुए।
विज्ञापन


गत्ते की पेटी में बांधा था बम
पूछताछ में आतंकी ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर 01 के टिकट घर के बाहर एक गत्ते की पेटी में बम लगा है। बम डिस्पोजल टीम ने उसे डिफ्यूज किया। घायल आतंकी को बेस अस्पताल भेजा। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, एफएसओ मिंदर पाल सिंह, आपदा प्रबंधन के मास्टर ट्रेनर नवीन जोशी, स्टेशन अधीक्षक डीएस बोरा, एसओ काठगोदाम विमल मिश्रा मौजूद रहे।

हल्द्वानी काठगोदाम रेलवे स्टेशन में मॉक ड्रिल करती पुलिस।         अमर उजाला

हल्द्वानी काठगोदाम रेलवे स्टेशन में मॉक ड्रिल करती पुलिस। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed