फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   MBA, MCA, tourism courses resumed in UOU

यूओयू में एमबीए, एमसीए, टूरिज्म कोर्स दोबारा शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
MBA, MCA, tourism courses resumed in UOU
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) की ओर से दूरस्थ शिक्षा विधि (ओडीएल) के तहत फिर से एमबीए, एमसीए और टूरिज्म में पीजी डिप्लोमा व पीजी सार्टिफिकेट कोर्स शुरू करने की मंजूरी दे दी गई है। ये सभी पाठ्यक्रम इसी सत्र से शुरू किए जाएंगे। इसके अलावा बी लिब और विशिष्ट बीएड के दो कोर्सों को भी जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इन चार नए कोर्सों को पूर्व में ओडीएल माध्यम से संचालित करने के लिए एआईसीटीई की ओर रोक लगाई गई थी। विश्वविद्यालय के विशेष प्रयास के बाद एआईसीटीई ने इन्हें पुन: संचालित करने की अनुमति दे दी है। कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी ने बताया कि उत्तराखंड में उच्च शिक्षा को घर-घर पहुंचाने के लिए उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय संकल्पित है। उन्होंने उम्मीद जताई की जल्द ही विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन (नैक) की मान्यता भी मिल जाएगी। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed