फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Many BJP leaders can come under scrutiny

भाजपा के कई नेता आ सकते जांच के दायरे में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Many BJP leaders can come under scrutiny
हल्द्वानी। भाजपा के जिला अध्यक्ष और प्रदेश प्रवक्ता में कोविड-19 की पुष्टि होने के बाद पार्टी से जुड़े नेता और जनप्रतिनिधि जांच के दायरे में आ सकते हैं। भाजपा नेताओं ने संपर्क में आए लोगों के बारे में सरकारी महकमों को जानकारी उपलब्ध करा दी है। साथ ही संपर्क में आए लोगों को भी जांच कराने का अनुरोध किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने पार्टी का कुमाऊं संभाग कार्यालय को 10 दिन के लिए बंद करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने बताया कि खुद को आइसोलेट करने से पहले वह भीमताल और नैनीताल क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में रहे थे। वह पार्टी कार्यालय भी जाते थे। उन्होंने बताया कि संपर्क में आए पारिवारिक और पार्टी से जुड़े करीब 40 लोगों की जानकारी उपलब्ध करा दी है। 13 जुलाई की शाम तबियत खराब होने पर वह घर से बाहर निकल गए थे और एकांत में आइसोलेट कर लिया था। कुछ दिन बुखार रहा था। अब बुखार भी नहीं है। कोई अन्य लक्षण भी नहीं है। अपनी जिम्मेदारी समझते हुए वह बेस अस्पताल में जांच कराने पहुंचे थे, जहां टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद एसटीएच में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने भी 13 जुलाई को बीमारी से जुड़े लक्षण दिखने पर खुद को घर पर आइसोलेट कर दिया था। नौ से 12 के बीच वह नैनीताल, हल्द्वानी, भीमताल, लालकुआं क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। इन कार्यक्रमों में पार्टी के नेता और जन प्रतिनिधियों के भी शामिल होने की बात भी कही जा रही है। प्रदीप बिष्ट ने बताया कि स्वयं को आइसोलेट कर लिया था। दोनों नेताओं ने जल्द ही स्वस्थ होने के बाद समाज सेवा में कार्यों में जुट जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..तो कोरोना रोगी के संपर्क में आये थे भाजपा नेता
हल्द्वानी। भाजपा नेताओं के कोराना संक्रमित होने की बात सामने आने के बाद चर्चा तेज हो गई है कि दोनों आखिर कैसे बीमारी की चपेट में आए। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले एक नेता ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आए थे, जिसकी जांच रिपोर्टर में संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed