फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Man accused of misdeed a teenager sent to jail in haldwani

Haldwani: किशोर से दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेजा, पुलिस ने किशोर का कराया मेडिकल परीक्षण; जांच जारी

Thu, 13 Aug 2026 11:38 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Thu, 13 Aug 2026 11:38 PM IST
सार

हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा में किशोर से कबाड़ बीनने वाले ने दुष्कर्म किया। लोगों ने पकड़कर पिटाई की, पुलिस ने पॉक्सो में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा। एसपी सिटी ने वैज्ञानिक जांच की बात कही।

विज्ञापन
Man accused of misdeed a teenager sent to jail in haldwani
जेल - फोटो : adobestock

विस्तार

हल्द्वानी शहर के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में किशोर से दुष्कर्म करने के आरोपी पर पुलिस ने पॉक्सो में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मो. आजम उर्फ अफजल निवासी ग्राम कायमगंज बिलासपुर यूपी मुखानी क्षेत्र में कबाड़ी शाहवेज अली के लिए कूड़ा बीनने का काम करता था। बुधवार रात उसने मीट की दुकान पर काम करने वाले बालक के साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया। इसकी भनक लगते ही आसपास के लोगों ने आजम को मौके पर ही दबोच लिया और जमकर पिटाई लगा दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और कोतवाली ले गई।

विज्ञापन


पुलिस ने बृहस्पतिवार को किशोर का मेडिकल परीक्षण कराया और आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि पीड़ित का मेडिकल कराया गया है। मामले की वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है। घटना से जुड़े आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए हैं।

विज्ञापन

 

 

10 साल पहले शहर आया था आरोपी
पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी रामपुर निवासी है और एक दशक से कालाढूंगी रोड स्थित अब्दुल्ला पेट्रोल पंप के पास रह रहा था। आरोपी की पत्नी और दो बच्चे रामपुर में ही रहते हैं। वर्षों पहले आजम रामपुर में चालक था लेकिन उसे काम से निकाल दिया गया था। तब से वह कुसुमखेड़ा और आसपास के क्षेत्र में घूमकर कूड़ा बीनता था। पुलिस अब यह जांच भी कर रही है कि कबाड़ी ने आजम का सत्यापन कराया था या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मजबूरी में करता था मीट की दुकान पर काम
पीड़ित किशोर के पिता उनके साथ नहीं रहते हैं। पढ़ाई छोड़ने के बाद वह घर की जरूरत के लिए मीट की दुकान पर काम कर रहा था। किशोर की मां घरों में काम करके दो पुत्रों और तीन पुत्रियों का पालन-पोषण कर रही हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed