फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Observers and magistrates appointed for student union elections.

Nainital News: छात्रसंघ चुनाव के लिए पर्यवेक्षक और मजिस्ट्रेट नियुक्त

Tue, 29 Sep 2026 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 29 Sep 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Observers and magistrates appointed for student union elections.
हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने छात्रसंघ चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पर्यवेक्षक और मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी है। रयाल ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव में मतदान और मतगणना की समस्त कार्रवाई के लिए जिला विकास प्राधिकरण के सचिव मनीष कुमार को पर्यवेक्षक बनाया गया है। इसके अलावा सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, एसडीएम मोनिका और तहसीलदार कुलदीप पांडे को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। अपर जिलाधिकारी विवेक राय जिले भर के छात्रसंघ चुनाव पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

प्रशासन ने स्कूलों भरोसे छोड़ी बच्चों की सुरक्षा
हल्द्वानी। मंगलवार को होने वाले छात्रसंघ चुनाव को देखते हुए प्रशासन ने नैनीताल रोड और नवाबी रोड के स्कूल प्रबंधकों के लिए एडवाईजरी जारी की है। सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने बताया कि चूंकि एमबीपीजी काॅलेज नैनीताल रोड पर स्थित है और चुनाव के दौरान छात्रसंघ पदाधिकारी और छात्र छात्राओं की खासी भीड़ कालेज के आसपास रहती है। ऐसे में स्कूली बच्चों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था को देखते हुए एडवाईजरी जारी की गई है। उन्होंने बताया कि नैनीताल और नवाबी रोड के विद्यालय प्रबंधकों से कहा गया है कि मंगलवार को या तो वह विद्यालयों में अवकाश घोषित करें या फिर परीक्षा आदि सुबह 11 बजे तक संपन्न करा लें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed