फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kumaon Commissioner Deepak Rawat inspected the sports stadium in haldwani

Deepak Rawat: दीपक रावत से बोले बच्चे- अंधेरे में खेलते हैं बैडमिंटन; ये सुनते ही कमिश्नर ने दे दी ये चेतावनी

Sat, 13 Jan 2024 05:14 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 13 Jan 2024 05:14 PM IST
सार

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण किया। इसी बीच बच्चों ने अंधेरे में ही बैडमिंटन खेलने की बात कही. जिस पर कमिश्नर ने जिला खेल अधिकारी को बिजली जाने के बाद जनरेटर चालू करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Kumaon Commissioner Deepak Rawat inspected the sports stadium in haldwani
Deepak Rawat - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने शुक्रवार को मिनी स्टेडियम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, तो उन्हें वहां कई गड़बड़ियां देखने को मिलीं। बैडमिंटन की प्रैक्टिस कर रहे अधिकतर बच्चों ने कहा कि बिजली गुल होने पर जनरेटर नहीं चलाया जाता है जिसके कारण उन्हें आधी अधूरी प्रैक्टिस कर वापस लौटना पड़ता है। निरीक्षण के दौरान कोच भी ड्यूटी पर नहीं मिले।

विज्ञापन


दीपक रावत ने इसे गंभीरता से लेते हुए खेल विभाग के अधिकारियों को व्यवस्थाएं सुधारने की चेतावनी दी और कहा कि भविष्य में ऐसी लापरवाही मिली इसे गंभीरता से लिया जाएगा। दोपहर बाद मिनी स्टेडियम पहुंचे आयुक्त रावत ने स्टेडियम में 4 करोड़ 77 लाख की लागत से बनाए जा रहे फुटबाल मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने बैडमिंटन के इंडोर स्टेडियम को भी देखा। उन्होंने वहां प्रैक्टिस कर रहे बच्चों से सवाल किया कि बिजली जाने पर जनरेटर चालू होता है तो बच्चों ने कहा नहीं।
विज्ञापन


ये पढ़ें- IAS Deepak Rawat: कुमाऊं कमिश्नर ने कर दी अधिकारियों की बोलती बंद, बोले- अगले एक घंटे में साफ हो शौचालय
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जिला खेल अधिकारी को निर्देश दिए कि वह हर हाल में तत्काल जनरेटर ठीक कराएं। कहा कि इससे पूर्व भी निर्देश दिए गए थे, बावजूद इसके विभाग के अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया जो कि खेद का विषय है।

आयुक्त ने कहा कि दोबारा ऐसा मामला और लापरवाही  सामने आई तो इसका संज्ञान लिया जाएगा। यह पता चलने पर कि कोच समय से स्टेडियम नहीं आते तो आयुक्त ने जिला खेल अधिकारी को तत्काल प्रभाव से सभी कोचों की बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, खेल अधिकारी जानकी कार्की आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed