फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Kumaon Commissioner Deepak Rawat conducted a surprise inspection of the district hospital in rudrapur

IAS Deepak Rawat: कुमाऊं कमिश्नर ने कर दी अधिकारियों की बोलती बंद, बोले- अगले एक घंटे में साफ हो शौचालय

Fri, 12 Jan 2024 12:16 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 12 Jan 2024 12:16 PM IST
सार

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत एक बार फिर से चर्चाओं में है। बीते कुछ दिनों से उनका नया अंदाज देखने को मिल रहा है। दीपक रावत ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
Kumaon Commissioner Deepak Rawat conducted a surprise inspection of the district hospital in rudrapur
Deepak Rawat - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। आयुक्त ने जिला अस्पताल के औषधि भंडार में अनियमितताएं पाए जाने पर स्टोर इंचार्ज को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने कहा कि निरीक्षण में कैल्शियम और आयरन जैसी सामान्य दवा भी नहीं हैं। दवा खरीद में भी अनियमितता मिली है, जिसकी जांच के लिए सीडीओ विशाल मिश्रा को आदेश दिए हैं।    

विज्ञापन


अस्पताल के औषधि भंडार के निरीक्षण के दौरान कुमाऊं कमिश्नर ने रजिस्टर में खामियों को देख स्टोर इंचार्ज को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दवाइयां जानबूझकर हरिद्वार से मंगाई जा रही है। दवाओं की खरीद में अनियमितता पाई जाती है तो जिम्मेदार पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

 
आयुक्त ने मेडिकल कॉलेज में संचालित रेडियोलॉजी विभाग में सिस्टम में की जा रही एंट्री की जांच की। रेडियोलॉजी विभाग मेें मौजूद टेक्नीशियन को सख्त हिदायत दी कि मरीजों की समय पर जांच की जाए। मेडिकल कॉलेज के पंजीकरण काउंटर पर कर्मचारियों से मरीजों की सहूलियत के लिए मौजूद डॉक्टरों की लिस्ट और कक्ष संख्या काउंटर के बाहर लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान आयुक्त ने मेडिकल कॉलेज में न्यूरोसर्जन की कमी जल्द पूरी करने का आश्वासन दिया। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक आरके सिन्हा और प्राचार्य डॉ. केदार सिंह शाही ने कुमाऊं आयुक्त को जिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: आग सेंक रहे युवक को गोली मारी, ठेले पर सूप पी रहा था राजू , गन्ने के खेत में किया हमला

एक घंटे में  शौचालय साफ करने के निर्देश
रुद्रपुर में मंडलायुक्त ने जिला अस्पताल में शौचालयों का निरीक्षण किया तो वहां भयंकर गंदगी होने और दुर्गंध आने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने पीएमएस डॉ. आरके सिन्हा से अस्पताल की साफ-सफाई के लिए मौजूद स्वच्छकों की जानकारी मांगी। उन्होंने पूछा कि अस्पताल मे पर्याप्त स्वच्छक क्यों नही हैं। एसडीएम से समय-समय पर शौचालयों की जांच करने और तुरंत स्वच्छकों के सुपरवाइजर को बुलाकर एक घंटे में शौचालयों की सफाई कराने के आदेश दिए। आयुक्त ने दिन में दो बार शौचालयों की सफाई के निर्देश दिए। 


शौचालय निर्माणाधीन है। पांच दिन पूर्व डीएम के साथ बैठक में शौचालय में नए यूरिनल लगाने पर सहमति बनी थी। नगर निगम के एक कर्मचारी की नियुक्ति कर कुछ आर्थिक राशि लेकर शौचालय का सुचारू रूप से संचालन किया जाएगा। - आरके सिन्हा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक

अस्पतालों को जनता के इस्तेमाल के लिए आसान बनाने की लगातार कवायद की जा रही हैं। परिसर के बाहर मौजूद शौचालयों में व्यापक रूप से सफाई नहीं की गई थी। औषधि भंडार कक्ष में सामान्य दवाइयां उपलब्ध नहीं हैं। जिस कारण मरीजों को इधर उधर भटकना पड़ता है। दवा की खरीदारी में अनियमितता पाई गई है, जिसकी जांच सीडीओ से कराई जाएगी। - दीपक रावत, मंडलायुक्त 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed