फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   KMVN celebrated 49th foundation day in bhimtal

केएमवीएन का 49वां स्थापना दिवस: कुमाऊं कमिश्नर ने सभी को बधाई दी, कहा- सैलानियों से KMVN को मिली नई पहचान

Wed, 21 Aug 2024 04:01 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, भीमताल (नैनीताल)
अमर उजाला नेटवर्क, भीमताल (नैनीताल) Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 21 Aug 2024 04:01 PM IST
सार

भीमताल में कुमाऊं मंडल विकास निगम ने बुधवार को अपना 49वां स्थापना दिवस मनाया। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने भीमताल टीआरसी में केएमवीएन की ओर से सैलानियों को आकर्षित करने के लिए बनाई गई कुमाऊंनी बाखेली और डैक का उद्घाटन किया।

विज्ञापन
KMVN celebrated 49th foundation day in bhimtal
केएमवीएन का 49वां स्थापना दिवस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीमताल में कुमाऊं मंडल विकास निगम ने बुधवार को अपना 49वां स्थापना दिवस मनाया। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने भीमताल टीआरसी में केएमवीएन की ओर से सैलानियों को आकर्षित करने के लिए बनाई गई कुमाऊंनी बाखेली और डैक का उद्घाटन किया। कुमाऊं कमिश्नर रावत ने कहा कि केएमवीएन लगातार पर्यटन के क्षेत्र में आगे बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि भीमताल टीआरसी में बनी कुमाऊंनी बाखेली सैलानियों को फोटो और सेल्फी खिंचने के लिए आकर्षित करेगा।

विज्ञापन


साथ ही डैक के निर्माण से सैलानी म्यूजिक और डांस का लुत्फ उठा सकेंगे। आयुक्त ने कहा कि केएमवीएन को सैलानियों को आकर्षित करने के लिए पर्यटन को लेकर नए काम करने होंगे। केएमवीएन के प्रबंधक डॉ.संदीप तिवारी ने कहा कि केएमवीएन ने वर्ष 2024-25 में 14 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। उन्होंने कहा कि सैलानियों के लिए कुमाऊंनी बाखेली और डैक बनाई गई है। सैलानियों को बेहतर पर्यटन सुविधाएं देने के लिए कुमाऊं मंडल में निगम काम कर रहा है। साथ ही गुंजी में केएमवीएन पेट्रोल पंप का निर्माण करने जा रहा है।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम को बचाने के लिए तिरपाल का सहारा, भू-कटाव को रोकने के लिए किया गया है जुगाड़
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुक्त ने केक काटकर स्थापना दिवस की बधाई दी। स्थानीय युवाओं ने म्यूजिक सिस्टम से लोगों को आकर्षित किया। आयुक्त ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ भी लगाए। इस दौरान डीआईजी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, महाप्रबंधक विजयनाथ शुक्ल, एसडीएम प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed