फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Junior Women's Hockey National Competition

जूनियर महिला हॉकी नेशनल प्रतियोगिता

Sun, 01 May 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Sun, 01 May 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन

हल्द्वानी। पश्चिम बंगाल को 6-1 से हराकर उत्तराखंड ने जूनियर महिला हॉकी नेशनल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में उत्तराखंड की भिड़ंत दादरा नागर हवेली से होगा। उत्तराखंड को अब तक एक भी मैच में हार का सामना नहीं करना पड़ा है और पहली बार सेमीफाइनल तक उत्तराखंड की टीम पहुंची है। 

विज्ञापन


रांची में चल रही जूनियर महिला हॉकी नेशनल प्रतियोगिता में शनिवार को उत्तराखंड का मुकाबला पश्चिम बंगाल से था। अब तक सभी मैचों में जीतती आ रही उत्तराखंड की शुरुआत यहां भी जोरदार रही। शुरुआत से ही उत्तराखंड ने शानदार खेल दिखाया।
विज्ञापन


मैच की शुरुआत में ही उत्तराखंड की ओर से पूजा ने शानदार तीन गोल कर उत्तराखंड को पहले हॉफ में शानदार बढ़त दिलाई। इसके बाद ममता ने दो और मनीषा ने एक गोल किया। पश्चिम बंगाल की टीम एक ही गोल कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉकी इंडिया के संयुक्त सचिव किशोर बाफिला ने बताया कि इस बार उत्तराखंड की जूनियर हॉकी टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया है। उत्तराखंड को अब तक एक भी मैच में हार का सामना नहीं करना पड़ा है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड को सेमीफाइनल में दादरा नागर हवेली से होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिस तरह टीम फार्म में खेल रही है, उसे देखकर लगता है कि उत्तराखंड को सेमीफाइनल में मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed