{"_id":"61183a078ebc3ee07b4d759b","slug":"india-will-remember-this-sacrifice-of-martyrs-haldwani-news-hld43460874","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों का यह बलिदान, याद करेगा हिंदुस्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों का यह बलिदान, याद करेगा हिंदुस्तान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। आजादी की 75वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम ओर से नैनीताल रोड स्थित शहीद पार्क पर आजादी के नायकों को याद किया गया। शहीद पार्क देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। शहीदों की याद में दीप भी जलाए गए। पूरा पार्क दीपकों की रोशनी से नहा उठा। कार्यक्रम में आम लोगों के साथ पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने भी की शिरकत की।
जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने कहा कि शहीदों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है। एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र ने कहा कि आजादी के लिए बलिदान पर तीन बातों को याद रखना चाहिए। पहला शहीदों का भावपूर्व स्मरण, दूसरा राष्ट्र निर्माण में अपने कर्तव्य को समझें और तीसरा देश को आगे लेकर जाने के लिए कार्य योजना बनाएं। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कहा कि शहीदों को स्मरण करने के साथ-साथ यह दिन अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है। एसडीएम मनीष कुमार ने कहा कि विदेशों में लोग हार्न बजाकर खुशी मनाते हैं। अपने देश में लोग भावपूर्ण ढंग से दिया जलाकर देशभक्ति का इजहार करते हैं।
जिला पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष मेजर बीएस रौतेला ने शहीदों को याद करते हुए सुमित्रानंदन पंत की कविता सुनाई। कांग्रेस नेता सुमित हृदयेश ने कोविड 19 में अच्छा कार्य करनेवाले अधिकारियों की सराहना की।
विज्ञापन
ये भी रहे मौजूद
लेफ्निनेंट कर्नल बीडी कांडपाल, कैप्टन खुशाल सिंह रावल, कैप्टन महेंद्र सिंह कोश्यारी, पार्षद प्रमोद तोलिया, आशा शुक्ला, काजल खत्री, हेमा मेलकानी आदि।
देशभक्ति के गीत भी गाए
हल्द्वानी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति के गीतों से शहीद पार्क गूंज उठा। इस दौरान वंदे मातरम, जय हिंद के नार लगाए गए। श्री राधा कृष्ण संगीत संस्थान की डॉ. गुंजन जोशी ने अपने गीतों से पूरे माहौल को देशभक्ति पूर्ण कर दिया। लोकेश जोशी, दीपक गुप्ता, गौरव पाठक, समरथ कौर, हनुमंत पंत, पूनम लोधियाल हरजस कौर ने भी शानदार प्रस्तुतियां दी। कल्पना भंडारी ने ए वतन राष्ट्रगीत गाया।