फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Hotel business in Nainital and surrounding areas affected due to the tragedy in Dharali

Uttarakhand: धराली में हुई त्रासदी के कारण नैनीताल में होटल कारोबार प्रभावित, 80 प्रतिशत बुकिंग हो गई रद्द

Mon, 11 Aug 2025 10:29 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 11 Aug 2025 10:29 AM IST
सार

नैनीताल में स्वतंत्रता दिवस से पहले होटलों की 80 फीसदी बुकिंग रद्द हो गई है। होटल कारोबारियों ने जिला प्रशासन और शासन से कारोबारियों के हित में सार्थक पहल की मांग की है।

विज्ञापन
Hotel business in Nainital and surrounding areas affected due to the tragedy in Dharali
नैनीताल

विस्तार

पर्यटन कारोबार को उत्तरकाशी के धराली में आई आपदा की नजर लग गई। स्वतंत्रता दिवस से पहले होटलों की 80 फीसदी बुकिंग रद्द हो गई है। होटल कारोबारियों ने जिला प्रशासन और शासन से कारोबारियों के हित में सार्थक पहल की मांग की है। मई और जून के पीक सीजन के बाद पर्यटन कारोबारियों को स्वतंत्रता दिवस के दौरान होने वाले अवकाश पर अच्छे व्यवसायकी उम्मीद थी। पहलगाम अटैक, ऑपरेशन सिंदूर और नैनीताल में बच्ची से दुष्कर्म पर बवाल के कारण मई का पर्यटन सीजन लगभग चौपट रहा।

विज्ञापन


मानसून के बादल जल्द बरसने से जून-जुलाई में भी कमाई फीकी रही। पर्यटन कारोबारियों को रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी और रविवार की छुट्टी के चलते कुछ दिनों तक बेहतर पर्यटन कारोबार की उम्मीद थी लेकिन इससे पहले धराली की आपदा ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन


नैनीताल में विभिन्न होटलों की 80 फीसदी बुकिंग रद्द हो चुकी है। पूर्व तक पर्यटकों की ओर से मौसम आदि की जानकारी मांगकर बुकिंग की जा रही थी लेकिन अब किसी के फोन नहीं आ रहे हैं। - दिग्विजय सिंह बिष्ट, अध्यक्ष होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस के दौरान होटल व रिजॉर्ट्स स्वामियों को अच्छे पर्यटन की उम्मीद थी। अग्रिम बुकिंग से उम्मीद गहरी हो रही थी लेकिन धराली हादसे के 6 बाद आधे से ज्यादा बुकिंग रद्द हुई है। - त्रिभुवन फर्त्याल, अध्यक्ष पंगूट होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन

बीते कुछ दिनों से लगातार बुकिंग रद्द हो रही है। सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार व पूरे उत्तराखंड को असुरक्षित बताने के चलते पर्यटक यहां आने से डर रहे हैं। - राजेंद्र कपिल, अध्यक्ष, भवाली होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन


विभिन्न कारणों के चलते इस वर्ष मई और जून में पर्यटन सीजन अन्य वर्षों की तुलना में कम रहा। फिर आपदा ने उम्मीदों को तोड़ दिया। सरकार और प्रशासन को पर्यटन कारोबारियों के हित में मैसेज देना चाहिए। - सुदर्शन शाह, अध्यक्ष मुक्तेश्वर होटल एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed