फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Gula deranged woman thrown from the bridge into the river innocent, death

विक्षिप्त महिला ने गौला पुल से मासूम को नदी में फेंका, मौत

Sun, 05 Apr 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी Updated Sun, 05 Apr 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
Gula deranged woman thrown from the bridge into the river innocent, death

गौला पुल पर पोते-पोती को घुमा रहे दादा के सामने ही एक महिला ने उनके डेढ़ साल के मासूम पोते को उठाकर नदी में फेंक दिया। घटना से हतप्रभ ठेकेदार दादा ने शोर मचाते हुए पोते को नदी से घायलावस्था में निकाला। सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर ने पोते को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मानसिक रोगी महिला को हिरासत में ले लिया है। महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर काफी लोगों की भीड़ थाने के सामने इकट्ठा हो गई थी। पुलिस ने समझा-बुझाकर भीड़ को वापस भेजा।

विज्ञापन



लाइन नंबर 17 निवासी ठेकेदार इब्राहिम अपने डेढ़ साल के पोते मोहम्मद जैद और तीन साल की पोती मुबसरा को शनिवार शाम घुमाने के लिए बाइक से गौलापुल पर पहुंचे। दादा ने दोनों बच्चों को बाइक से नीचे पुल की रेलिंग पर उतारा। इस बीच पास खड़ी मानसिक रोगी महिला ने मासूम जैद को गोद में उठाकर अचानक नदी में गेंद की तरह फेंक दिया। इसके बाद महिला हंसते हुए भागने लगी। पोते को नदी में गिरते देख दादा के होश उड़ गए। उन्होंने पोते को बचाने के लिए शोर मचाया। आवाज सुनकर मौके पर काफी लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन


लोगों के सहयोग से दादा ने घायल पोते को नदी से निकाला। उसके माथे में पत्थर धंसने से खून रिस रहा था। दादा घायल पोते को लेकर पहले बेस अस्पताल पहुंचे। डाक्टरों के हाथ खड़े करने पर वह मासूम को बाइक से लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे। यहां डाक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। दादा ने बताया कि उसका बेटा नवाब दिल्ली में सिलाई का काम करता है। सूचना पर बेटा दिल्ली से चल दिया है। नवाब के चार बेटों में जैद सबसे छोटा था। घटना की जानकारी मिलने पर उसकी मां मेहनाज बेहोश हो गई। शव अस्पताल से घर पहुंचने पर मातम छा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed