फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Gaula Bridge Approach road work stuck due to tussle over permission between NHAI and Forest Department

Haldwani News: दो विभागों की खींचतान से अटका गौला पुल की एप्रोच रोड का काम, नहीं मिली थी अनुमति

Thu, 26 Sep 2024 10:56 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 26 Sep 2024 10:56 AM IST
सार

गौला पुल पर बुधवार को पूरे दिन वन विभाग और एनएचएआई की बीच एप्रोच रोड के निर्माण को लेकर खींचतान चलती रही। एनएचएआई ने विभाग पर एप्रोच रोड का निर्माण कार्य बंद कराने का अरोप लगाया।

विज्ञापन
Gaula Bridge Approach road work stuck due to tussle over permission between NHAI and Forest Department
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

गौला पुल पर बुधवार को पूरे दिन वन विभाग और एनएचएआई की बीच एप्रोच रोड के निर्माण को लेकर खींचतान चलती रही। एनएचएआई ने विभाग पर एप्रोच रोड का निर्माण कार्य बंद कराने का अरोप लगाया। वन विभाग ने बताया कि एनएचएआई ने विभाग से कोई परमिशन नहीं मांगी है। विभागीय लड़ाई के बीच बुधवार को एप्रोच रोड का कार्य शुरू नहीं हो पाया।

 

14 सितंबर को आपदा आने से गौला पुल की एप्रोच रोड बह गई थी। पुल बंद होने से लाखों लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया है। कुमाऊं कमिश्नर ने दौरा करने के बाद एप्रोच रोड को हल्के वाहनों के लिए खोलने के निर्देश दिए थे। वन विभाग ने गौला नदी में अस्थायी रास्ता बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। बुधवार को एनएचएआई ने एप्रोच रोड का निर्माण कार्य शुरू किया।

विज्ञापन


एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विकास मित्तल ने बताया कि हमने निर्माण कार्य के लिए मशीनें नदी में उतारीं थीं। वन विभाग ने तुंरत काम रुकवा दिया जबकि हमारे पास प्रशासन की परमिशन थी। बावजूद वन विभाग ने हमें काम नहीं करने दिया। एनएचएआई ने 21 हजार क्यूबिक मीटर खनन की परमिशन मांगी है। एसडीएम परितोष वर्मा ने कहा कि बुधवार को वन विभाग को गलतफहमी हो गई। अवकाश के कारण बुधवार को परमिशन नहीं मिल पाई। परंतु वन विभाग ने एनएचएआई को काम करने के लिए कह दिया है। बृहस्पतिवार को वन विभाग इसकी परमिशन दे देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: नैनीताल पहुंचे डीजीपी, कहा- चुनौतियों को देखते हुए थाने-चौकियों में तैनाती के बनाएंगे नए मानक

 

हमने वन विभाग से एप्रोच रोड के निर्माण के लिए खनन की परमिशन मांगी है। अनुमति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
-विकास मित्तल, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई

 

 

हमारी ओर से निर्माण कार्य नहीं रुकवाया गया है। अब तक यह मामला संज्ञान तक में नहीं था।
-हिमांशु बागरी, प्रभागीय वनाधिकारी, तराई पूर्वी

एनएचएआई ने हमसे कोई परमिशन नहीं मांगी है। वन विभाग नदी में हल्के वाहनों के लिए अस्थायी रास्ता बना रहा है।
- अनिल जोशी, उप प्रभागीय वनाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed