फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Food Procesing in Dwarahat

जूस, अचार, मुरब्बा से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के प्रयास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Food Procesing in Dwarahat
ग्रामीणों को अचार, जूस का प्रशिक्षण देते उद्यान विभाग के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकार उद्यान विभाग के माध्यम से उन्हें फल संरक्षण का प्रशिक्षण दे रही है। उद्यान विभाग और फल संरक्षण के अधिकारियों ने ब्लॉक के सती-नौगांव में महिलाओं, किसानों को जैम, जूस, आचार, मुरब्बा आदि बनाने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया। फल संरक्षण विभाग के प्रमोद कुमार ने बताया कि जूस, अचार, मुरब्बा बनाकर भी स्वरोजगार उत्पन्न किया जा सकता है। उद्यान विभाग के हरीराम आर्या ने विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी। विभाग के प्रभारी दीपक प्रकाश ने आत्मा योजना से किसानों को मिलने वाले लाभ और रवि फसलों में लगने वाले रोगों के बारे में बताया तथा उनके उपचार के बारे में जानकारी दी। हीरा सिंह बिष्ट ने पशुपालन, फसल उत्पादन संबंधी परेशानियों के बारे में बताया। विभागीय अधिकारियों ने कई समस्याओं का निराकरण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed