{"_id":"68016b9607b2756619036ba3","slug":"five-occupiers-removed-encroachment-in-chausla-village-haldwani-news-c-8-1-hld1029-546670-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: चौसला गांव में पांच कब्जाधारकों ने अतिक्रमण हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: चौसला गांव में पांच कब्जाधारकों ने अतिक्रमण हटाया
बृहस्पतिवार को चौसला गांव का दौरा कर राजस्व अधिकारियों को निर्देश देते एसडीएम राहुल शाह।
Link Copied
हल्द्वानी। जिला प्रशासन के निर्देश पर बृहस्पतिवार को एसडीएम राहुल शाह ने चौसला गांव का दौरा किया। उन्होंने वहां सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने अतिक्रमणकारियों को सरकारी भूमि से कब्जा खाली करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
राजस्व विभाग की टीम के साथ गांव पहुंचे एसडीएम शाह ने सरकारी भूमि पर वर्तमान में अतिक्रमण की स्थिति की जांच की और पूर्व में जारी किए गए अतिक्रमण हटाने के आदेशों का भौतिक सत्यापन किया। मौके पर देखा कि किन स्थानों पर अतिक्रमणकारियों की ओर से स्वयं अतिक्रमण हटाया जा रहा है और कहां अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है। एसडीएम शाह ने बताया कि पूर्व में गांव के नौ लोगों को अतिक्रमण हटाने के नोटिस जारी किए गए थे। उनमें से पांच अतिक्रमणकारियों की ओर से स्वयं अपने अतिक्रमण हटाया जा रहा है। इसमें एक मस्जिद भी शामिल है। एसडीएम ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को मौके पर मौजूद सरकारी भूमि का सीमांकन कर अभिलेखों में दर्ज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पटवारी और लेखपाल को शेष अतिक्रमण को हटाने के लिए जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार मनीषा बिष्ट, राजस्व निरीक्षक अशरफ अली व लेखपाल अनिता पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।