{"_id":"664d1d78e6fe222b64004bb4","slug":"fire-blazes-in-the-forest-near-nainital-nainital-news-c-8-1-hld1010-362534-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नैनीताल के समीपवर्ती जंगल में धधकी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नैनीताल के समीपवर्ती जंगल में धधकी आग
Wed, 22 May 2024 03:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 22 May 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल के समीपवर्ती आलूखेत क्षेत्र के जंगल में मंगलवार देर शाम आठ बजे किसी अराजक तत्व ने आग लगा दी। जंगल में आग को फैलता देख लोगों ने वन विभाग को सूचित कर दिया है।
बता दें कि नैनीताल क्षेत्र में सोमवार शाम को बारिश के बाद वन विभाग ने राहत की सांस ली थी। मंगलवार को देर शाम किसी अराजक तत्व ने नैनीताल के समीपवर्ती आलूखेत क्षेत्र के जंगल में आग लगा दी। चीड़ का जंगल होने के चलते आग तेजी से फैल गई। इसके चलते जंगल धधकने लगे। आग की लपटों ने छोटे-बड़े पेड़ों को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं आग लगने की सूचना विभाग को मिलने के बाद बहुत देर तक विभागीय अधिकारी उनके वन क्षेत्र में आग नहीं होने की बात कहते रहे। नौ बजे आग तेजी से फैली तो अधिकारियों ने कहा कि आग मनोरा रेंज के आलूखेत क्षेत्र में है। वन क्षेत्राधिकारी मुकुल शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिलने के बाद टीम को सूचित कर दिया है।