फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fights for seats in roadways buses in haldwani

रोडवेज बसों में सीट के लिए मारामारी

Tue, 24 Oct 2017 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी Updated Tue, 24 Oct 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
Fights for seats in roadways buses in haldwani
रोडवेज बसों में सीट के लिए मारामारी - फोटो : अमर उजाला

हल्द्वानी/रामनगर। सोमवार को भी दिल्ली जाने वाले यात्रियों की भीड़ रही। हल्द्वानी डिपो ने यात्रियों की संख्या अधिक होने पर पांच अतिरिक्त बसें दिल्ली भेजीं। देर रात तक दिल्ली जाने वाले लोगों की भीड़ हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन में दिखाई दी। रविवार को दिल्ली जाने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर काठगोदाम और हल्द्वानी डिपो ने 30 अतिरिक्त गाड़ियां दिल्ली भेजी थीं।

विज्ञापन


इसके बाद भी कई यात्रियों को मायूसी हाथ लगी थी। सोमवार को दोबारा लोगों की भीड़ बढ़ने से हल्द्वानी डिपो ने गुड़गांव, फरीदाबाद, आनंद विहार के लिए पांच अतिरिक्त बसें चलाईं। वहीं रोडवेज के रामनगर डिपो में भी दो दिन से यात्रियाें की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन


पर्वतीय जिलों से महानगराें की ओर लौट रहे प्रवासियाें को बसों में सीट पाने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी। रोडवेज प्रबंधन ने अन्य डिपो से कुछ बसें मंगाई। इसके बावजूद मांग के सापेक्ष पूर्ति नहीं हो सकी। बस में सीट न मिलने पर समय रहते कार्यस्थल पर पहुंचने के लिए कई यात्री टैक्सियाें, डग्गामार बसाें की मदद लेने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्द्वानी डिपो ने एक दिन में कमाए 17 लाख रुपये
हल्द्वानी डिपो ने रविवार को दिल्ली और देहरादून के लिए बसें भेजकर एक दिन में 17 लाख रुपये कमाए। सहायक महाप्रबंधक वित्त सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि पिछले साल कि तुलना में निगम ने एक दिन में एक लाख रुपये अधिक कमाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed