{"_id":"604e211a8ebc3e8d3155e5b7","slug":"elephant-herd-attacked-bike-riders-ramnagar-news-hld418162817","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों पर हाथियों के झुंड ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवारों पर हाथियों के झुंड ने किया हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। कोसी रेंज में ग्रासलैंड के पास बाइक सवार युवकों पर हाथियों ने हमला बोल दिया। युवकों ने बाइक छोड़कर किसी तरह अपनी जान बचाई। हाथियों ने बाइक को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है।
काशीपुर के महेशपुरा निवासी 25 वर्षीय राशिम सैफी और मुरादाबाद निवासी 22 वर्षीय आसिम शीशे के डिजाइन का काम करते हैं। शनिवार को दोनों बाइक से पाटकोट गए थे। शाम को पाटकोट से रामनगर आते समय दोनों टेड़ा में ग्रासलैंड के पास पहुंचे थे कि यहां हाथियों का झुंड सड़क पर आ गया। हाथियों के उग्र होने पर वे बाइक छोड़कर भाग गए। हाथियों ने उनकी बाइक को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। कोतवाली पहुंचकर युवकों ने बताया कि झुंड में करीब 15 से 20 हाथी थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से क्षतिग्रस्त बाइक को बरामद किया। रामनगर वन प्रभाग के कर्मियों ने भी मामले की जानकारी ली।
कोसी रेंज के रेंजर ललित जोशी ने बताया कि हाथियों के झुंड ने मजदूरों की बाइक को क्षतिग्रस्त किया है। हाथियों के मार्ग पर यदि कोई अवरोध होता है तो वे हमलावर हो जाते हैं। सुबह-शाम ग्रासलैंड के आसपास वन्यजीवों की आवाजाही रहती है।