फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Development work will be done in Ramnagar due to Baluni's victory

Nainital News: बलूनी के जीतने से रामनगर में होंगे विकास कार्य

Fri, 15 Mar 2024 04:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 15 Mar 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done in Ramnagar due to Baluni's victory
रामनगर (नैनीताल)। गढ़वाल संसदीय सीट से अनिल बलूनी के जीतने पर रामनगर में विकास कार्य तेज होंगे। राज्यसभा सांसद रहते हुए उन्होंने रामनगर में कई विकास कार्य किए हैं। रामनगर के कार्यकर्ता जी-जान से उन्हें जिताएंगे। यह बात प्रेस वार्ता में रामनगर के विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने कही।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि अनिल बलूनी जब राज्यसभा सांसद थे, तब उन्होंने धनगढ़ी व पनोद नाले पर पुल बनाने, रामनगर के अस्पताल में आईसीयू बेड, ढेला में रेस्क्यू सेंटर की स्वीकृति कराई गई। विधायक ने बताया कि रामनगर में भाजपा सरकार में टोंगिया ग्राम को राजस्व ग्राम बनाने, पर्यटन में हाथीडगर नया पर्यटन जोन खोलने, हाथीडगर कानिया नाला पर पुल निर्माण, चुकुम गांव में बाढ़ सुरक्षा कार्य सहित आदि कार्य किए गए। इस दौरान नगर अध्यक्ष मदन जोशी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, मालधन मंडल अध्यक्ष दीपा भारती, बलदेव झा, जयप्रकाश जोशी, पूरन नैनवाल, राजेंद्र मित्तल और आशीष ठाकुर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed