{"_id":"fbe63480ed78e35a605f7edad5a85444","slug":"death-of-a-worker-from-falling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" गिरने से मजदूर की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरने से मजदूर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कालाढूंगी (नैनीताल)।
Updated Mon, 18 Jan 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
कालाढूंगी मुख्य बाजार में रविवार को एक मजदूर की सड़क पर गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार जिला रामपुर के गांव बेनजीर निवासी बेदराम (35) अपने झलुवाझाला निवासी रिश्तेदार जयपाल के घर पर आया था।
विज्ञापन
रविवार को दोनों किसी काम से बाजार आए हुए थे। मुख्य बाजार में घूमने के दौरान बेदराम अचानक सड़क पर गिरकर बेसुध हो गया। राहगीरों की मदद से उसे तत्काल सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन