फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Death in Tanakpur Accident

टीजे रोड पर मलबा आने से स्कूटी सहित नदी में समाया युवक, मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Death in Tanakpur Accident
टनकपुर-जौलजीबी सड़क पर चरण मंदिर के पास आया मलबा। इसी जगह पर स्कूटी सहित नदी में लुढ़कने से हुई थी - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। निर्माणाधीन टनकपुर-जौलजीबी सड़क पर मलबे की चपेट में आने से टैलेंट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट पूर्णागिरि विहार के निदेशक की मौत हो गई। मलबे की चपेट में आने से योगेश स्कूटी सहित शारदा नदी में गिर गए। स्कूटी पर सवार दूसरे व्यक्ति की छिटकने से जान बच गई। प्राथमिक इलाज के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है। दोनों ही युवक मां पूर्णागिरि धाम के पुजारियों के पुत्र हैं। पोस्टमार्टम के बाद रविवार शाम योगेश का स्थानीय घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

पूर्णागिरि विहार निवासी योगेश पांडेय (35) पुत्र दुर्गादत्त पांडेय और सेलागाड़ निवासी संजय तिवारी (27) पुत्र महेश तिवारी रविवार सुबह 11.30 बजे स्कूटी से ठुलीगाड़ से चूका जा रहे थे। ठुलीगाड़ से दो किमी आगे चरण मंदिर के पास सड़क पर एकाएक बड़ी चट्टान गिर गई। मलबा गिरने से स्कूटी असंतुलित होकर सीधे शारदा नदी में गिर गई। स्कूटी चला रहे योगेश स्कूटी के साथ नदी में जा गिरे जबकि पीछे बैठे संजय तिवारी सड़क से कुछ दूरी पर छिटक अचेत हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पास में ही मौजूद केंद्रीय जल आयोग (सीडब्लूसी) और एसएसबी के जवानों के साथ आसपास के लोगों ने राहत कार्य शुरू किया। 15 मिनट बाद ठुलीगाड़ पुलिस चौकी प्रभारी दिलवर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंचा। टनकपुर से कोतवाल चंद्रमोहन सिंह के नेतृत्व में थाने की पुलिस और एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई। कुछ अन्य लोगों की मदद से तैराक घनश्याम भट्ट ने नदी से योगेश पांडेय को निकाला। सीएमएस डॉ. घनश्याम तिवारी ने बताया कि अस्पताल लाने से पहले ही योगेश ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल संजय तिवारी को एंबुलेंस से टनकपुर उप जिला अस्पताल ले जाया गया। ईएमओ डॉ. मो. उमर ने बताया कि घायल संजय तिवारी के सिर में काफी चोटें हैं। प्राथमिक इलाज के बाद घायल युवक को हायर सेंटर रेफर किया गया लेकिन परिजन संजय को खटीमा के एक निजी अस्पताल ले गए जहां उनकी हालत में सुधार है। योगेश की पत्नी समेत दो साल की बेटी, माता-पिता और छह बहनेें शोकाकुल हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed