फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   CT scan machine worth Rs 4 crore at Base Hospital Haldwani is out of order

हल्द्वानी: सिस्टम की बेरुखी से बेकार हो गई चार करोड़ की सीटी स्कैन मशीन, डेढ़ साल से बंद थी

Sat, 29 Aug 2026 10:58 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Sat, 29 Aug 2026 10:58 AM IST
सार

हल्द्वानी के बेस अस्पताल की चार करोड़ रुपये की सीटी स्कैन मशीन सड़क चौड़ीकरण के दौरान शिफ्टिंग के बाद डेढ़ साल से बंद पड़ी है। निदेशालय को कई रिमाइंडर भेजे गए, लेकिन मरम्मत न हो पाने के कारण अब इसके पार्ट्स बाजार में उपलब्ध नहीं हैं। 

विज्ञापन
CT scan machine worth Rs 4 crore at Base Hospital Haldwani is out of order
बेस अस्पताल हल्द्वानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेस अस्पताल हल्द्वानी में चार करोड़ रुपये की सीटी स्कैन मशीन सरकारी तंत्र की बेरुखी और लापरवाही से कबाड़ बन गई। सड़क चौड़ीकरण के दौरान दूसरे कमरे में शिफ्ट की गई मशीन करीब डेढ़ साल से बंद पड़ी है। लंबे समय तक मरम्मत के लिए निदेशालय को पत्र और रिमाइंडर भेजे जाते रहे, लेकिन अब मशीन के पार्ट्स ही बाजार में उपलब्ध नहीं हैं। लिहाजा मशीन को अनुपयोगी मानते हुए अस्पताल प्रशासन ने नई सीटी स्कैन मशीन खरीदने की मांग मुख्यालय को भेज दी है।

विज्ञापन

11 साल पहले स्वास्थ्य निदेशालय ने बेस अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन लगवाई। मशीन का ढंग से रखरखाव नहीं हो सका। बची कसर तब पूरी हो गई जब मशीन को दूसरे कमरे में शिफ्ट किया गया। उसके बाद से मशीन चली नहीं। यहां हर दिन 12 से 15 मरीजों की जांच होती थी। उसके बाद से मरीजों को एसटीएच या फिर निजी अस्पताल में महंगी जांच करानी पड़ रही है। मशीन की मरम्मत के लिए निदेशालय से लगातार कई बार पत्राचार भी किया गया। रिमाइंडर भी भेजा गया लेकिन रिजल्ट सिफर ही निकला।

विज्ञापन

पहले कई बार मशीन ठीक करने के लिए मांग की गई थी, अब सीटी स्कैन मशीन के पार्ट्स नहीं मिल रहे हैं। अब इस मशीन का उपयोग नहीं किया जा सकता है। निदेशालय को पत्र भेजकर नई मशीन की खरीद के लिए पत्राचार किया गया है। -डॉ. मनोज कुमार तिवारी, पीएमएस बेस अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन


कुमाऊं के अस्पतालों में नियमित नेफ्रोलॉजिस्ट नहीं

किडनी रोगियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कुमाऊं के अस्पतालों में मरीजों का डायलिसिस तो हो रहा है लेकिन नियमित नेफ्रोलॉजिस्ट आज तक तैनात नहीं हुए।

कुमाऊं के दो मेडिकल कॉलेजों अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में भी किडनी विशेषज्ञ तैनात नहीं हैं। मरीज की स्थिति की निगरानी, दवाओं में बदलाव, संक्रमण और अन्य जटिलताओं के उपचार के लिए नेफ्रोलॉजिस्ट की जरूरत होती है। केवल डायलिसिस मशीन और तकनीकी स्टाफ होने से किडनी मरीजों का पूरा उपचार संभव नहीं है। डायलिसिस कराने वाले मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श के लिए कुमाऊं से बाहर जाना पड़ रहा है। सबसे बड़ी मार गरीब और मध्यम वर्ग के मरीजों को मिल रही है। अकेले हल्द्वानी में ही हर रोज सात सौ से अधिक मरीज डायलिसिस के लिए सरकारी और निजी अस्पतालों का रुख कर रहे हैं।

बेस अस्पताल में रोजाना 70 लोगों की होती है डायलिसिस
हल्द्वानी बेस अस्पताल में डायलिसिस की नई व्यवस्था बंगाल की कंपनी संजीवनी देख रही है। यहां करीब 240 मरीज पंजीकृत हैं। 28 मशीनों में रोजाना करीब 70 मरीजों की डायलिसिस हो रही है। वहीं सुशीला तिवारी अस्पताल में आठ मशीनें हैं और प्रतिदिन पांच मरीजों की डायलिसिस हो रही है। आठ मशीनों में तीन मशीनें एचआईवी, हेपेटाइटिस बी और सी रोगियों के लिए भी रिजर्व है।

बार-बार इंटरव्यू निकाले जा रहे हैं लेकिन कोई नहीं आ रहा है। वैकल्पिक तौर पर फिजिशियन मरीजों को देख रहे हैं। फिर से स्पेशलिस्ट के लिए इंटरव्यू निकाले जाएंगे। - आशुतोष सयाना, निदेशक चिकित्सा शिक्षा, उत्तराखंड
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed