फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two men accused of the murder of Ramnagar Tantric life

रामनगर के तांत्रिक हत्याकांड के दो आरोपियों को उम्रकैद

Tue, 20 Dec 2016 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल Updated Tue, 20 Dec 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
Two men accused of the murder of Ramnagar Tantric life
कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
जिला न्यायाधीश कुमकुम रानी ने वर्ष 2011 में रामनगर में हुए तांत्रिक हत्याकांड के दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा और पांच-पांच हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर आरोपियों को छह-छह माह अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन


जिला न्यायाधीश के न्यायालय में बीते दिनों हुई इस मामले की सुनवाई के दौरान न्यायाधीश कुमकुम रानी ने आरोपी नाजिर और रईस उर्फ जीशान को धारा 302 व 120बी के तहत दोषी करार दिया था।
विज्ञापन


मामले में न्यायालय ने सह अभियुक्त मो. रफी के खिलाफ कोई साक्ष्य न होने पर उसे दोषमुक्त करार दिया था। अभियोजन पक्ष की ओर से अधिवक्ता सुशील कुमार शर्मा ने 15 गवाह पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियुक्तों के कॉल डिटेल और गवाहों के बयानों के आधार पर जिला न्यायाधीश कुमकुम रानी ने अभियुक्त नाजिर और रईस उर्फ जीशान को आईपीसी की धारा 302, 120बी के तहत दोषी पाते हुए सोमवार को आजीवन कारावास और पांच-पांच हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना अदा न करने पर छह-छह माह के अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

यह था मामला

वर्ष 2011 में रामनगर पुलिस ने जंगल से अज्ञात व्यक्ति के शव को बरामद किया था, जिसकी हत्या गोली मारकर की गई थी। जांच में शव की शिनाख्त रामपुर निवासी इंतजार के रूप में हुई थी। इंतजार झाड़-फूंक का काम करता था।

विवेचनाधिकारी ने आरोपियों को 26 जनवरी 2011 को गिरफ्तार किया था। पुलिस को आरोपी नाजिर के पास से मृतक का मोबाइल, हत्या में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस भी बरामद किए थे। पूछताछ में नाजिर ने कबूल किया था कि इंतजार का झाड़-फूंक का काम उससे ज्यादा अच्छा चल रहा था।


इसी रंजिश में उसने रईस और मो. रफी को साथ मिलाकर नत्थनपीर बाबा की मजार के जंगल के रास्ते में इंतजार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद नाजिर और मो. रफी रामपुर निवासी साक्षी मकबूल शब्बीर के घर पहुंचे थे और हत्या में अपना जुर्म कबूला था। इसके बाद दोनों ने पीड़ित परिवार से मिलकर राजीनामा कराने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed