फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Probe accused of murder of Gopal Singh on youth of village

गांव के ही युवक पर गोपाल सिंह की हत्या का आरोप साबित

Thu, 22 Jun 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 22 Jun 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
Probe accused of murder of Gopal Singh on youth of village
court demo pic

जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में हत्या के एक मामले में हुई सुनवाई के दौरान आरोपी पर हत्या का आरोप साबित हो गया। आरोप साबित करने के लिए अभियोजन पक्ष की ओर से 11 गवाह पेश किए गए। हत्या के आरोपी को अब 24 जून को होने वाली सुनवाई में सजा सुनाई जाएगी।

विज्ञापन


जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी सुशील कुमार शर्मा ने न्यायालय को बताया कि 19 दिसंबर 2014 को गेठिया सेनिटोरियम निवासी प्रताप सिंह बिष्ट का भाई गोपाल सिंह बिष्ट अचानक घर से लापता हो गया था। परिजनों द्वारा कई जगह खोजबीन की गई लेकिन गोपाल सिंह का कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन


इस पर प्रताप सिंह ने भाई की गुमशुदगी की सूचना ज्योलीकोट पुलिस को दी। 27 दिसंबर को गोपाल सिंह के परिजनों को ग्राम गेठिया निवासी मनोज सिंह बिष्ट पर शक हुआ। शक के आधार पर लापता युवक के परिजन मनोज सिंह के घर पहुंचे और उससे गोपाल सिंह के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों द्वारा मनोज सिंह को विश्वास में ले लिए जाने पर मनोज ने उन्हें बताया कि 19 दिसंबर को वह गोपाल सिंह को घर के समीप स्थित गधेरे में ले गया जहां उसने कुल्हाड़ी और आरी से उसकी हत्या कर दी और शव को गधेरे में मिट्टी और पत्थरों के नीचे दबा दिया। 

जानकारी होने पर लापता युवक के परिजनों ने ज्योलीकोट पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक सतीश कापड़ी पुलिस कर्मियों को लेकर मौके पर पहुंचे तो पूछताछ के बाद मनोज सिंह बिष्ट ने पुलिस को लापता गोपाल सिंह का सड़ा गला शव बरामद करा दिया।

इसके बाद पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर मनोज सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 व 201 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार होने के दूसरे दिन ही मनोज सिंह की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और आरी भी बरामद करा दी।


उक्त मामले की सुनवाई जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुमकुम रानी की अदालत में हुई लेकिन कुछ समय बाद ही आरोपी को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। बुधवार को मामले में हुई सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी सुशील कुमार शर्मा ने अभियोजन तथ्य साबित करने के लिए 11 गवाह पेश किए। आरोपी को सजा के लिए सुनवाई 24 जून को होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed