फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Furore over death

मरीज की मौत पर हंगामा

Fri, 18 Dec 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Fri, 18 Dec 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन

सेंट्रल हास्पिटल में बृहस्पतिवार को मरीज की मौत पर गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया। सेंट्रल हास्पिटल के डायरेक्टर और कार्डिक सर्जन की पिटाई की एवं अस्पताल में तोड़फोड़ की। हास्पिटल में घंटों हंगामा चलता रहा। कार्डिक सर्जन को इलाज के लिए आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा। मामले की सूचना मिलते ही सीओ और एसडीएम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन


रामड़ी आन सिंह निवासी रतन सिंह डोगरा (65) को सीने में दर्द होने की शिकायत पर बुधवार की शाम पांच बजे सेंट्रल हास्पिटल लाया गया था। परिजन एवं अन्य लोगों का आरोप था कि डाक्टरों ने ढाई लाख रुपये खर्च की बात कही और एंजियोग्राफी करने के बाद एंजियोप्लास्टी की। मरीज की हालत बिगड़ने पर आईसीयू में रखा गया और फिर वेंटीलेटर पर। रात में लगभग 12.30 बजे डाक्टरों ने मरीज की मृत्यु होने की जानकारी दी। लोगों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन


दूसरी ओर सेंट्रल हास्पिटल के कार्डिक सर्जन डा. प्रमोद जोशी ने कहा कि मरीज के इलाज के लिए परिजनों से सहमति ली गई थी। मरीज को डा. मोहन तिवाड़ी ने रेफर किया था। मरीज की मुख्य आर्टरी सौ प्रतिशत ब्लाक थी साथ ही ब्लड प्रेशर और पल्स रेट भी काफी कम था। रात्रि में मरीज की मौत के बाद डेड बॉडी ले जाने को कहा गया तो परिजनों ने टाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह लोगों को एकत्र कर हास्पिटल में हंगामा किया। गुस्साए  लोगों ने ने सेंट्रल हास्पिटल के डायरेक्टर रमेश शर्मा और कार्डिक सर्जन डा. प्रमोद जोशी से अभद्रता और मारपीट की। डायरेक्टर रूम में तोड़फोड़ की। मारपीट के बाद कार्डिक सर्जन डा. जोशी को इलाज के लिए आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा। घटना की जानकारी मिलते सीओ राजेंद्र सिंह हयांकी और एसडीएम पंकज उपाध्याय मौके पर पहुंच गए।


 पुलिस और प्रशासन ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सेंट्रल हास्पिटल के डायरेक्टर डा. संजय जुयाल ने कहा कि मरीज के परिजनों ने केवल 50 हजार रुपये जमा किए थे, ढाई लाख रुपये जमा करने की बात गलत है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में तैनात सिक्योरिटी गार्ड से भी बदसलूकी और हाथापाई की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed