फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   व्यवसायी की हत्या से लोग हलाकान

व्यवसायी की हत्या से लोग हलाकान

Fri, 06 Jul 2018 02:13 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
व्यवसायी की हत्या से लोग हलाकान
मुजफ्फरनगर में बीजेपी नेता की हत्या - फोटो : SELF
हल्द्वानी। शहर के बीचों बीच दुकान में घुसकर व्यापारी हत्या से हर कोई दंग रह गया। घटनास्थल और घर ही नहीं मोर्चरी पर देर रात तक भीड़ जुटी रही। भीड़ के चलते कालाढूंगी रोड कुछ देर के लिए थम गया था। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर भीड़ हटाई। पुलिस ने सनसनीखेज घटना होने के कारण रात में ही पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

व्यापारी नेताओं ने कहा कि शहर में आपराधिक वारदातें बढ़ गई हैं। अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। व्यापारी के काफी शुभचिंतक उसके घर पहुंच गए थे। घर पर व्यवसायी के बड़े भाई और परिवार का रोते रोते बुरा हाल हो गया था। लोगों का कहना था कि व्यापारी बहुत ही नेक दिल इंसान था। किसी से उसका विवाद नहीं हुआ था। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल और महामंत्री वीरेंद्र गुप्ता ने व्यापारी कुश बख्शी की सरेआम हत्या की कड़े शब्दों में निंदा की। आरोप लगाया कि अपराधियों में पुलिस का खौफ समाप्त हो गया है। आए दिन हत्या लूट और अन्य अपराध बढ़ते जा रहे हैं। संरक्षक राजेंद्र फर्स्वाण व सुभाष मोगा ने अपराधियों में खौफ पैदा करने के लिए व्यापक स्तर पर पुलिस अधिकारियों के तबादले की मांग की है।
विज्ञापन


अपराधियों के निशाने पर व्यवसायी
हल्द्वानी। 19 नवंबर 2017 को मुखानी चौराहे के व्यवसायी विकास अग्रवाल की हत्या हुई थी। हालांकि पुलिस ने शव बरामद करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया था। 14 जून 2018 को प्रगति बिहार कालोनी नवाबीरोड कुलयालपुरा में व्यवसायी सौरभ कौशल के घर डकैती हुई थी। इस घटना में पुलिस ने पहले लूट दर्ज किया। अपराधियों की गिरफ्तारी करने के बाद डकैती का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यवसायी योगेश की हत्या के बाद जुटी थी भीड़
हल्द्वानी। कालाढूंगी रोड पर जिस तहर व्यापारी कुश बख्शी की हत्या हुई है चार साल पहले ठीक इसी प्रकार भोलानाथ गार्डन में व्यापारी योगेश की हत्या की गई थी। हालांकि पुलिस ने कुछ ही दिन में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर व्यवसायी योगेश गुप्ता की हत्या का खुलासा कर दिया था। सदर बाजार में भी इसी प्रकार एक व्यक्ति की हत्या की गई थी। नैनीताल रोड पर सराफा व्यवसायी की पांच साल पहले दुकान के सामने हत्या की गई थी। इस घटना में व्यवसायी के भाई का नाम सुर्खियों में आया था।

सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस
हत्या की वारदात के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी फु टेज के आधार पर साक्ष्यों को इकट्ठा करेगी कि आरोपी दुकान में दिन में किस समय आया था।

व्यापारी के घर पहुंचे डीएम और एसएसपी
हल्द्वानी। व्यापारी कुश बख्शी की हत्या के बाद बृहस्पतिवार की रात परिजनों को ढाढस बधाने के लिए जिलाधिकारी विनोद सुमन के साथ एसएसपी जन्मेजय खंडूरी कोहली गार्डन स्थित घर पहुंचे। अधिकारियों ने व्यापारी के भाई लव बख्शी को ढाढस बधाया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

घर में मचा कोहराम
कुश बख्शी की हत्या के बाद परिवार में मातम छा गया था। कुश के बच्चों को देखकर हर किसी की आंखें डबडबा गईं। लोगों का कहना था कि इस घटना से व्यापारी की कच्ची गृहस्थी उजड़ गई। शुभचिंतक परिजनों को ढाढस बधाने में लगे थे।

सोशल मीडिया में गुस्से का इजहार
सोशल मीडिया पर देर रात लोग हत्या की वारदात को लेकर अपने गुस्से का इजहार करते रहे। लोगों का कहना था कि आरोपी को एक नेक इंसान का परिवार उजाड़ने से क्या मिला। यदि गुस्सा उतरना था तो खुद को क्यों नहीं गोली मार ली। एक ने लिखा है कि अब हल्द्वानी में अपराध बढ़ता जा रहा है।


आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के समय वह नशे की हालत में नहीं था। पूछताछ करने के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-जन्मेजय खंडूरी एसएसपी नैनीताल

दिन की घटना को हलके में लिया
व्यापारी कुश बख्शी के बड़े भाई लव बख्शी की मंगल पड़ाव मंडी में दवा की दुकान है। घटना के शिकार व्यापारी की एक बेटी और बेटा है। पूछताछ से पता चला कि व्यापारी ने मोबाइल बनाने से इनकार किया तो मोहन सिंह ने गुस्से में आकर मोबाइल पटक दिया। मोबाइल दीवार में टंगी व्यापारी के पिता की फोटो पर लगी और उसका शीशा टूटकर गिर पड़ा। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच हाथापाई भी हुई थी। व्यापारी को इसका जरा भी आभास नहीं था कि शाम को वह आपा खो देगा।

दूसरी गोली चलाने का किया प्रयास
दुकानदार के कर्मचारी देवखड़ी दमुवाढूंगा निवासी गौरव आर्या ने बताया कि आरोपी ने दूसरी गोली बंदूक में भरने का प्रयास किया लेकिन कर्मचारी के अलावा पड़ोसियों ने उसकी बंदूक छीन ली। वह कर्मचारी को गोली मारना चाहता था लेकिन उसका प्रयास विफल हो गया।


शोक में शुक्रवार को बाजार बंद
हल्द्वानी। मोबाइल विक्रेता कुश बख्शी की हत्या के शोक में व्यापारियों ने शुक्रवार को आधे दिन तक बाजार बंद रखने का फैसला किया है। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला महामंत्री योगेश शर्मा ने कहा कि यह घटना दुखद है और इसलिए शोक में आधे दिन तक बाजार बंद रखा जाएगा। योगेश शर्मा के मुताबिक व्यवसायियों के सामने अब सुरक्षा का सवाल और अधिक गंभीर हो गया है। व्यापारियों की नाराजगी इस बात को लेकर भी है कि दुकानदारों को आए दिन इस तरह की घटनाआें का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed