फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बारात में गए जवान को गांव के युवक ने मौत के घाट उतारा-कोर्डिनेशन

बारात में गए जवान को गांव के युवक ने मौत के घाट उतारा-कोर्डिनेशन

Wed, 09 May 2018 02:16 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
बारात में गए जवान को गांव के युवक ने मौत के घाट उतारा-कोर्डिनेशन
पहाड़पानी/भीमताल (नैनीताल)। धारी तहसील के अंतर्गत पहाड़पानी के मजुली गांव में विवाह समारोह में गए सेना के जवान जगत सिंह को डांस के दौरान हुए विवाद के बाद गांव के ही युवक गोपाल सिंह ने लात-घूंसों से हमलाकर मार डाला। आरोपी युवक फरार है। उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। देर शाम हल्द्वानी से लौटे जवान के परिजनोें ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पहाड़पानी में मजुली गांव निवासी खीम सिंह का छोटा बेटा 26 वर्षीय जगत सिंह कश्मीर में सेना में तैनात था। इसी साल 27 अप्रैल को शहरफाटक (अल्मोड़ा) के ग्रामसभा डोल में रहने वाले त्रिलोक सिंह फर्त्याल की बेटी दीपिका उर्फ खुशी के साथ उसकी शादी हुई थी। सोमवार शाम को जगत सिंह मजुली गांव में रेवाधर मेलकानी के बेटे की शादी के सिलसिले में हो रहे महिला संगीत कार्यक्रम में शिरकत करने गया था। पार्टी में डांस करते समय जगत सिंह का गांव के ही गोपाल सिंह के साथ विवाद हो गया। गोपाल सिंह ने जगत सिंह पर लात-घूंसों से हमला बोल दिया।
विज्ञापन

राजस्व पुलिस के अनुसार गोपाल सिंह ने जगत सिंह के प्राइवेट पार्ट में घुटने से वार कर दिया, जिससे वह बेहोश होकर गिर गया और उसके सिर पर भी गंभीर चोट आ गई। परिजन जगत को पदमपुरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पदमपुरी अस्पताल पहुंचे तहसीलदार नवाजिश खलिक ने परिजनों एवं ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। तहसीलदार ने पटवारी समेत टीम को आरोपी गोपाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए उसके घर भेजा, लेकिन वह फरार हो चुका था। उधर, धारी की एसडीएम रेखा कोहली ने बताया कि मृतक जगत सिंह के पिता खीम सिंह ने आरोपी गोपाल सिंह के खिलाफ धारी तहसील में आईपीसी धारा 302 हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। शादी के 10 दिन के भीतर ही सुहाग उजड़ जाने से दीपिका बदहवास है और बार-बार बेसुध हो रही है। फौजी की मां का भी बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगत की शादी के दिन भी आरोपी ने दी थी धमकी
पहाड़पानी। 27 अप्रैल को शहरफाटक के डोल गांव में शादी के दिन भी जगत सिंह का गोपाल सिंह से विवाद हो गया था। परिजनों के मुताबिक गोपाल ने तब भी उसने देख लेने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed