फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मोटर साइकिल खरीदने के नाम पर ठगे 10 हजार

मोटर साइकिल खरीदने के नाम पर ठगे 10 हजार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
मोटर साइकिल खरीदने के नाम पर ठगे 10 हजार
नैनीताल। मोटरसाइकिल खरीदने के नाम पर साइबर ठगों ने युवक से 10 हजार रुपये ठग लिये।
विज्ञापन

रतन कॉटेज मल्लीताल निवासी मो. जोहेब ने रविवार को पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसने अपनी मोटरसाइकिल बेचने के लिए ओएलएक्स की वेबसाइट पर फोटो डाली थी। इसके लिए रविवार सुबह उसके पास खरीदार के रूप में ठग का फोन आया। उसने मोटरसाइकिल खरीदने की बात कही। बताया कि वह 10 हजार रुपये उसके खाते में एडवांस भेज देगा। इसके लिए आपको गूगल पे एप डाउनलोड करना होगा। जोहेब ने अपने मोबाइल पर गूगल पे एप डाउनलोड किया तो उसे दोबारा फोन कर बताया गया कि एडवांस रुपये भेज दिये गये हैं। इसे लेने के लिए उसे भेजे गए लिंक को खोलकर ओके करना है। ऐसा करते ही उसके मोबाइल फोन पर बैंक खाते से 10 हजार रुपये कटने का संदेश मिला। इसलिए उसने कोतवाली पुलिस से आरोपी को पकड़ने की मांग की। एसआई सत्येद्र गंगोला ने बताया कि मामला साइबर क्राइम से जुड़ा है। आरोपी के मोबाइल नंबर की लोकेशन राजस्थान में मिली है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।


मोबाइल पर मिला लिंक, ओके करते ही कटे रुपये
मोटरसाइकिल खरीदने के नाम पर ठग दिए 10 हजार रुपये
साइबर क्राइम से जुड़ा है मामला
पीड़ित ने पुलिस को सौंपा शिकायती पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed