फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पत्नी को जहर देने के मामले में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पत्नी को जहर देने के मामले में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 09 Dec 2018 11:40 PM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
पत्नी को जहर देने के मामले में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सितारगंज। पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जहर देकर मारने के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सीओ हिमांशु शाह कर रहे हैं।
विज्ञापन


ग्राम कठंगरी निवासी रियाज अहमद पुत्र अब्दुल वहीद ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उन्होंने अपनी बेटी यासमीन की शादी पांच वर्ष पूर्व ग्राम नई बस्ती किच्छा निवासी शादाब से की थी। आरोप है कि दामाद उनकी बेटी को कम दहेज लाने का ताना देकर और कार की मांग को लेकर पीटता था और तलाक की धमकी देता था। बीती 14 नवंबर को उसकी पुत्री मायके आई।
विज्ञापन


दो दिन बाद उसका दामाद भी घर आया और उसने घर पर बेटी के साथ किचन में खाना बनाया। आरोप है कि दामाद बेटी के खाने में जहर और अन्य परिजनों के खाने में नींद की गोलियां मिलाकर चला गया। अगले दिन सुबह उसके दामाद का फोन आया कि यासमीन से बात करनी है। जब वह अपनी पुत्री के पास पहुंचे तो बेटी की मौत हो चुकी थी और अन्य परिवार भी गहरी नींद में सोया था। कुछ देर बाद दामाद उनके घर पहुंचा और उनकी बेटी का शव उठाकर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाते समय उसने घटना की जानकारी किसी को भी देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। बाद में उनकी सूचना पर किच्छा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भी कराया था। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ दहेज अधिनियम 1961 की धारा 3 व 4 एवं हत्या की धारा 304 बी के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed