फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   तीन वाहनों से हरियाणा गए हैं बाबा के भक्त

तीन वाहनों से हरियाणा गए हैं बाबा के भक्त

Sun, 27 Aug 2017 02:12 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
तीन वाहनों से हरियाणा गए हैं बाबा के भक्त
हल्द्वानी। नैनीताल और ऊधमसिंह नगर से भी राम रहीम के समर्थक हरियाणा गए हैं। केंद्रीय और राज्य खुफिया एजेंसियों की जानकारी में आया है कि यहां से समर्थक तीन वाहनों और ट्रेन से पंचकूला रवाना हुए हैं।
विज्ञापन

राज्य की खुफिया एजेंसी को पता चला है कि उत्तराखंड में भी बाबा राम रहीम के समर्थक हैं। ऊंचापुल के पास रहने वाले कुछ लोग चार दिन पहले एक वाहन से हरियाणा गए थे। ऊधमसिंहनगर से भी दो वाहनों पर सवार होकर लोग गए हैं। अभी तक हरियाणा गए लोग लौटकर नहीं आए हैं। इनके बारे में स्थानीय खुफिया एजेंसी और अधिक जानकारी जुटा रही हैं। केंद्रीय खुफिया एजेंसी (आईबी) भी राज्य की एजेंसी से मिलकर लोगों के बारे में पता लगा रही है। पता चला है कि ऊधमसिंह नगर में बाबा के भक्तों की संख्या काफी है। खुफिया एजेेंसियों को अनुमान है कि कुछ लोग रेल मार्ग से भी हरियाणा गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed