{"_id":"5a38289b4f1c1b76678c257d","slug":"31513629851-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केमू स्टेशन और मंगलपड़ाव में वाहन स्टैंड से लग रहा जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केमू स्टेशन और मंगलपड़ाव में वाहन स्टैंड से लग रहा जाम
Updated Tue, 19 Dec 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। स्कूलों के बाहर छेड़छाड़ की घटनाओं को अब पुलिस ने गंभीरता से लिया है। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत तीन स्कूलों के बाहर पुलिस पिकेट लगाई जाएगी। छेड़छाड़ करने वालों को पुलिस पकड़ ले जाएगी। वह सोमवार को अल्पसंख्यक दिवस पर कोतवाली में हुई गोष्ठी में बोल रहे थे।
एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने कहा कि नशेड़ियों के चलते छोटी-छोटी चोरियां और छेड़खानी की वारदातें होती है। इस कारण लोगों को नशे कारोबारियों और नशेड़ियों के बारे में पुलिस को सूचनाएं देनी होगी क्योंकि यदि समाज सभ्य होगा तो गलत चीजें आसानी से दूर हो जाएगी। व्यापारी नेता गुरुचरन सिंह प्रिंस ने स्कूलों के समक्ष छेड़खानी और नशा बेचने वालों पर कार्रवाई करने का अनुरोध किया। जसविंदर सिंह जस्सू ने सोशल मीडिया पर गलत कमेंट करने वाले और फोटो अपलोड करने वालों पर पुलिस से कार्रवाई करने का प्रस्ताव रखा। भाजपा नेता मजहर नईम नवाब ने कहा कि जब तक छोटी-छोटी समिति अपनी समस्याओं को लेकर नहीं आएगी तब तक गरीबों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा। पूर्व सभासद शकील अहमद सलमानी ने बनभूलपुरा में 80 फीसदी लोग बेरोजगार हैं। अल्पसंख्यक दिवस पर अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को उपस्थित रहना चाहिए। सालिम सिद्दीकी ने बनभूलपुरा में स्कूल खोलने की मांग की। व्यापारी नेता अमरजीत सिंह चड्ढा और डॉ. एमसी जोशी ने भी विचार रखे।
केमू स्टेशन और मंगलपड़ाव स्टैंड से बढ़ा अतिक्रमण
केमू स्टेशन की बसों और मंगलपड़ाव में आटो स्टैंड के चलते सड़कों पर अतिक्रमण और जाम लगता है। एसएसपी ने जाम की समस्या का समाधान करने के लिए बैठक बुलाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
वक्फ और ईसाई समुदाय की जमीन कब्जे का मुद्दा उठा
ईसाई समुदाय से जुड़े लोगों ने चर्च की जमीन पर कब्जा करने का मुद्दा उठाया। बताया कि कब्रिस्तान में कुछ लोग कब्जा करने की कोशिश कर चुके हैं। वे पार्किंग को भी कब्जा करने की कोशिश करते हैं। मुस्लिम समुदाय से जुड़े नेताओं ने वक्फ की संपत्ति पर अवैध कब्जे का मुदद उठाया और अवैध कब्जे को हटाने की मांग की।