{"_id":"5bf5c20ebdec22695431564f","slug":"21542832654-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर अभद्रता करने पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक पर अभद्रता करने पर मुकदमा दर्ज
Updated Thu, 22 Nov 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक मैसेंजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। फेसबुक पर भद्दे कमेंट को लेकर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से जुड़े व्यवसायी गुरु चरन सिंह प्रिंस ने कोतवाली में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि दोनों ने फेसबुक पर कई बार अभद्रता की और विरोध जताने पर जान से मारने की धमकी दी है।
राजेंद्र नगर निवासी गुरुचरन सिंह प्रिंस ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उन्होंने गगनदीप सिंह कोहली की पोस्ट पर फेसबुक के माध्यम से उत्तर दिया। इस बीच यूजर गोविंद पुरा निवासी कवलजीत सिंह आनंद ने कमेंट शुरू किया। दोनों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गालीगलौज के अलावा जान से मारने की धमकी दी।
इसकी जानकारी पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से जुड़े लोगों में आक्रोश है। बुधवार को काफी संख्या में लोग प्रिंस के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली पहुंचे। पुलिस को वादी प्रिंस ने फेसबुक पोस्ट के स्क्रीन शॉट को भी उपलब्ध कराए। पता चला कि गगनदीप ने अपनी पोस्ट को डिलीट कर दिया। इसकी जानकारी लोगों ने एसएसपी जन्मेजय खंडूरी को दी। एसएसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने दोनों लोगों के खिलाफ धारा 504,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
- व्यवसायी ने दो आरोपियों पर मारने की धमकी देने का भी लगाया आरोप