फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

Tue, 11 Sep 2018 01:55 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
demo pic - फोटो : अमर उजाला
भवाली (नैनीताल)। भवाली से एक किमी नीचे रानीखेत रोड पर रविवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक ठेकेदार की मृत्यु हो गई। पुलिस को उसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने सड़क हादसे में मृत्यु की आशंका जताई है।
विज्ञापन

रविवार रात करीब डेढ़ बजे किसी राहगीर ने सूचना दी कि भवाली से करीब एक किमी नीचे रानीखेत रोड पर एक युवक घायल पड़ा है। रात्रि गश्त पर निकलीं एसआई प्रेमा कोरंगा अन्य पुलिस कर्मियों के साथ जब घटनास्थल पर पहुंची तो पाया कि एक युवक सड़क पर पड़ा था। पास में खड़ी कार में दो युवक सोए थे। अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जब कार में सो रहे युवकों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि मृतक नथुवाखान निवासी वीरेंद्र सिंह (35) पुत्र स्व. जगत सिंह था। वे तीनों रात को कार में शराब पी रहे थे। नशा अधिक होने से तीनों कार में ही सो गए। रात को वीरेंद्र शायद गाड़ी से उतरा होगा और किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी होगी। पुलिस के अनुसार वीरेंद्र ठेकेदारी करता था। वीरेंद्र शादीशुदा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर न मिलने के कारण कानूनी कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन


रानीखेत रोड मिला ठेकेदार वीरेंद्र का शव
रविवार रात रानीखेत रोड पर सड़क किनारे मिला था शव
सड़क हादसे में मौत की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed