{"_id":"5c969bc1bdec2214183538c7","slug":"171553374145-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्जिद बंजारान कमेटी के सदर बने हाजी यासीन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मस्जिद बंजारान कमेटी के सदर बने हाजी यासीन
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने लाइन नंबर पांच आजादनगर स्थित मस्जिद बंजारान एवं मदरसा सिराज उल उलूम की प्रबंध कमेटी का कार्यकाल नहीं बढ़ाया। बोर्ड ने इस मामले में पुरानी परंपरा को छोड़कर नई कमेटी को प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंप दी है। नई कमेटी में सर्वसंमति से हाजी मो. यासीन को सदर और मो. आसिफ को सेक्रेटरी नामित किया गया है। कमेटी के दस अन्य सदस्य भी घोषित किए गए हैं।
वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अब्दुल अलीम अंसारी ने नई कमेटी पर अपनी मुहर लगाते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। मनोनीत सदर हाजी मो. यासीन ने मोहम्मद आदिल को नायक सेक्रेटरी और अब्दुल राजिक को नायक सदर घोषित किया है। उन्होंने बताया कि 50 साल से अधिक समय से मस्जिद और मदरसे की जिम्मेदारी एक ही परिवार के हाथ में थी। पहली बार क्षेत्रीय लोगों की सक्रियता से कमेटी में बदलाव किया गया है। नई कमेटी मस्जिद निर्माण कार्य को तेजी से कराने की कोशिश करेगी। इसके साथ ही मदरसे के विकास और पढ़ाई की व्यवस्था को सुधारने का प्रयास करेगी।
मस्जिद बंजारान के सदर बने हाजी यासीन
दशकों बाद प्रबंधन कमेटी में नए लोग आए, पांच दशक से एक परिवार के हाथ में था प्रबंधन
प्रबंध समिति पर दस शर्तें
हल्द्वानी। वक्फ बोर्ड ने अधिनियम 1995 की धारा 44 के तहत प्रत्येक वर्ष निर्धारित प्रारूप में वित्तीय वर्ष के अनुसार प्रत्येक वर्ष 15 फरवरी तक वक्फ का वार्षिक बजट कार्यालय में प्रस्तुत करेगी। एक जुलाई से वक्फ का आय व्यय का ब्योरा सीए से आडिट कराकर अंशदान की अदायगी के साथ प्रस्तुत करेगी। वक्फ की संपत्ति का आवंटन लीज रुल्स 2014 के अनुरूप होगी। संपत्ति का विवरण सूचना बोर्ड पर उपलब्ध कराना होगा। प्रबंध समिति वक्फ के वादों की सूचना बोर्ड पर उपलब्ध कराएगी। इसी प्रकार कुछ शर्तों का प्रबंध कमेटी पालन करेगी।