फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   गैंगेस्टर के मकान पर कुर्की उद्घोषणा की नोटिस चस्पा

गैंगेस्टर के मकान पर कुर्की उद्घोषणा की नोटिस चस्पा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
गैंगेस्टर के मकान पर कुर्की उद्घोषणा की नोटिस चस्पा
हल्द्वानी। हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे गैंगेस्टर अफसर उर्फ मल्लू के दोनों मकानों पर बृहस्पतिवार को कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया गया। बनभूलपुरा पुलिस ने यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की। इस मामले में मल्लू के साथ दो आरोपी भी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार लाइन नंबर एक आजादनगर निवासी कोयला व्यवसायी सरताज 20 जनवरी की रात अपना बकाया एक लाख रुपये मांगने के लिए अफसर उर्फ मल्लू के घर गया था। आरोप है कि मल्लू ने सरताज की पिटाई कर दी थी। कमरे में लाइन नंबर तीन निवासी जावेद इलाही (मेरठ वाले) और बबलू भी था। आरोप है कि बेस अस्पताल से इलाज के बाद वह रात करीब डेढ़ बजे जब सरताज अपने भाई रज्जाक और सद्दाम के साथ घर लौट तभी छतरी चौराहे के पास बोलेरो सवार मल्लू ने जान से मारने की नियत से फायरिंग भी की। पुलिस ने मल्लू और उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया। अदालत ने तीनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। बृहस्पतिवार को उपनिरीक्षक मनोज कुमार और संजीत सिंह राठौर ने मुनादी कराने के बाद गैंगेस्टर के लाइन नंबर एक और बाघजाला गौलापार स्थित दोनों आवासों पर कुर्की उद्घोषणा की नोटिस चस्पा कर दिया।
विज्ञापन



गैंगेस्टर ने फिर खेला पुराना खेल
हल्द्वानी। गैंगस्टर अफसर उर्फ मल्लू फायरिंग करने के बाद 2017 में मुरादाबाद भाग गया था। वहां चाकू के साथ गिरफ्तार होने के बाद जेल में बंद हो गया था और नैनीताल पुलिस हाथ मलती रह गई। पता चला है कि पुलिस से बचने के लिए गैंगेस्टर ने फिर पुराना खेल खेलना शुरू कर दिया है। पुलिस कयास लगा है कि वह यूपी के किसी जिले में संरक्षण लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनभूलपुरा थाने के पास तीन जुलाई 2017 को दुकान में बैठे प्रापर्टी डीलर राजा सैफी और उसके पार्टनर आदिल को मारने के लिए ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई थी। वारदात के बाद हमलावर अपनी कार छोड़कर पैदल भाग निकले। इस मामले में पुलिस ने गैंगेस्टर अफसर उर्फ मल्लू, बबलू, गौजाजाली निवासी राजा पुत्र तौकीर और राठी गैंग के एक सदस्य सहित चार लोगों के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। तीन आरोपियों को किसी प्रकार गिरफ्तार कर लिया लेकिन मल्लू नैनीताल पुलिस के हाथ नहीं लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed