{"_id":"5bb67b74867a552929713580","slug":"171538685812-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई से पुराना ब्वाय फ्रेंड कर रहा परेशान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुंबई से पुराना ब्वाय फ्रेंड कर रहा परेशान
Updated Fri, 05 Oct 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र की एक युवती अपने पुराने ब्वॉयफ्रेंड की हरकतों से परेशान है। युवती ने इस मामले में सीओ से लेकर थाने तक शिकायत की। इस मामले में पुलिस ने ब्वॉयफ्रेंड को स्पष्ट चेतावनी दी है कि आइंदा शिकायत मिलने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। कोई कॉल नहीं आने पर युवती ने राहत की सांस ली है।
खटीमा निवासी युवक मुखानी क्षेत्र की युवती का ब्वॉयफ्रेंड रहा है। दोनों डेढ़ साल तक दोस्त की तरह रहे लेकिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया। खटीमा का युवक मुंबई में जॉब कर रहा है। युवती भी शहर की एक संस्था में जॉब करती है। युवती ने ब्वॉयफ्रेंड से रिश्ता तोड़ लिया। इसके बावजूद फोन कर युवक उसे रात-दिन परेशान करता था। कॉल नहीं उठने पर फेसबुक आदि सोशल मीडिया पर मैसेज भेजता है। युवती के मना करने का उस पर कोई असर नहीं पड़ रहा था। इसलिए युवती ने सीओ दिनेश चंद्र ढौंडियाल से संपर्क किया। सीओ के निर्देश पर मुखानी थाने के एसआई संजय जोशी ने आरोप की जांच की। उन्होंने इस मामले में युवक के परिजनों को भी थाने में बुलाया। पुलिस ने बताया कि यदि युवती को परेशान किया गया तो मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि युवती भी मुकदमा दर्ज कराने की इच्छुक नहीं है। युवती सिर्फ राहत चाहती है।