फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पार्षद के भतीजे का शव मिला घर में मचा कोहराम

पार्षद के भतीजे का शव मिला घर में मचा कोहराम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
पार्षद के भतीजे का शव मिला घर में मचा कोहराम
demo pic - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। वार्ड नंबर 54 भाजपा पार्षद चंद्रशेखर कांडपाल के भतीजे इंजीनियर रितेश कांडपाल का शव निहाल चौकी से करीब चार किमी दूरी पर सोमवार को बरामद किया गया। शव मिलने की जानकारी मिलने पर पार्षद के परिवार में कोहराम मच गया। देर रात परिजन शव लेकर छड़ायल स्थित घर आए तो मोहल्ला गमगीन हो गया।
विज्ञापन

मुरादनगर स्थित गंगनहर में रविवार शाम दोस्त विवेक के साथ स्नान कर रहा भाजपा पार्षद का भतीजा रितेश कांडपाल (22) डूबने लगा। मशक्कत के बाद गोताखोरों ने दोस्त विवेक को बचा लिया लेकिन रितेश नहर में डूब गया। घटना की सूचना मिलने के बाद भाजपा पार्षद के साथ परिवार के लोग गाजियाबाद गए। गाजियाबाद पहुंचने के बाद एनडीआरएफ की मदद से गंगनहर में परिवार के लोग रितेश को खोजने लगे। इस बीच एक व्यक्ति ने शव देखकर आवाज लगाई। आवाज सुनकर पार्षद के साथ गए दीपक जंतवाल, हिमांशु और तरुण ने छलांग लगाकर शव को पानी से निकाला। शव देखते ही परिवार के लोग गमगीन हो गए। देर रात शव लेकर परिजन घर आए तो कोहराम मच गया। रितेश के पिता जगदीश कांडपाल एचएमटी के कर्मचारी रह चुके हैं। अब घर के पास दुकान चलाते हैं। जगदीश कांडपाल का छोटा बेटा रितेश कांडपाल बीटेक करने के बाद एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था। चार दिन पहले ही वह घर से नौकरी के लिए गया था।
विज्ञापन


पार्षद के भतीजे का शव मिला, घर में मचा कोहराम
घटना से क्षेत्र के काफी लोग गमगीन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed