फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पांडे की गिरफ्तारी के विरोध में दून से सितारगंज तक गूंज

पांडे की गिरफ्तारी के विरोध में दून से सितारगंज तक गूंज

Wed, 19 Sep 2018 12:21 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
पांडे की गिरफ्तारी के विरोध में दून से सितारगंज तक गूंज
पांडे की गिरफ्तारी के विरोध में दून से सितारगंज तक गूंज
विज्ञापन

चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति के लोगों ने दिया सांकेतिक धरना
सितारगंज। देहरादून विधानसभा में ज्ञापन देते समय चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी पांडे को गिरफ्तार करने लेने से समिति कार्यकर्ताओं में गुस्सा फूट पड़ा है। मंगलवार को समिति के जिलाध्यक्ष दिगंबर सती के नेतृत्व में कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने सांकेतिक धरना देकर सरकार के विरोध में आक्रोश जाहिर किया। यहां आयोजित सभा में कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने जेपी पांडे को गिरफ्तार करके घिनौना कार्य किया है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने पांडे को तत्काल बिना शर्त रिहा नहीं किया तो राज्य के सारे आंदोलनकारी सड़कों पर उतर आएंगे और इसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन और राज्य सरकार की होगी। उन्होंने एसडीएम निर्मला बिष्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन भी भेजा। वहां नित्यानंद जोशी, शेखर चंद्र पंत, बाबू मियां, उमेद सिंह नेगी, मोहन सिंह नेगी, पदम सिंह बोरा, मनोज जोशी, तेज सिंह नेगी, अबरार अहमद, चंदर राम, मिथलेश कश्यप आदि थे।
-फोटो फाइल-18एसटीजी01पी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed