फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   खनन माफिया ने की वन कर्मियों से मारपीट

खनन माफिया ने की वन कर्मियों से मारपीट

Sat, 18 Aug 2018 01:12 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खनन माफिया ने की वन कर्मियों से मारपीट
रामनगर (नैनीताल)। अवैध उपखनिज से भरे ट्रक को वजन तौलने के लिए ले जाते समय ट्रक चालक ने वन कर्मी को चलते ट्रक से फेंकने केे प्रयास किया। इसके बाद ट्रक को कब्जे में लेते समय एकत्र खनन माफिया वनकर्मियों के साथ मारपीट कर ट्रक समेत फरार हो गए। वन कर्मियों की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोसी रेंज के वन बीट अधिकारी भगवंत सिंह, वन कर्मी चंदन सिंह राणा, आउटसोर्सिंग श्रमिक नीरज शुक्रवार सुबह मोहान बैरियर पर चेकिंग कर रहे थे। तभी ट्रक यूके-19सीए-0184 वहां पहुंचा। इसमें रवन्ने में दर्ज मात्रा से अधिक रेत भरी थी। इसका वजन तौलने के लिए वनकर्मी ट्रक के साथ रामनगर पहुंचे। वनकर्मियों ने ट्रक चालक से वाहन को कोसी रेंज के वन परिसर में ले जाने को कहा, तो ट्रक में बैठे अन्य तीन लोगों ने वाहन में बैठे आउटसोर्सिंग श्रमिक नीरज के साथ मारपीट कर उसे ट्रक से फेंकने का प्रयास किया। इसके बाद चालक ने ट्रक को बाजार की ओर मोड़ दिया। पीछे से बाइक पर सवार होकर आ रहे वन कर्मी चंदन, भगवंत ने ट्रक को एमपी हिंदू इंटर कॉलेज के पास रोक लिया। तब तक ट्रक चालक ने फोन करके अपने साथियों को मौके पर बुला लिया था। इसी बीच वनकर्मियों से मारपीट कर आठ-दस लोग इस ट्रक को लेकर फरार हो गए। कोसी रेंज के रेंजर बीपी पंत ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को सूचित करने के बाद वनकर्मियों ने कोतवाली थाने में तहरीर दे दी है। एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सबूत जुटाने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


वन कर्मियों को पीट ट्रक छुड़ा ले गए खनन माफिया
जांच कर रही पुलिस, रिपोर्ट दर्ज नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed