{"_id":"5af73a654f1c1beb408b4d2d","slug":"15261517787-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम के साथ दुष्कर्मं के मामले केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम के साथ दुष्कर्मं के मामले केस दर्ज
Updated Sun, 13 May 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानकमत्ता। सात वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मासूम को मेडिकल के लिए रुद्रपुर जिला अस्पताल भेजा गया।
शुक्रवार की देर शाम थाना क्षेत्र के गांव की एक महिला ने पुलिस की दी तहरीर में आरोप लगाया था कि उसकी सात वर्षीया पुत्री घर में अकेली थी। इसी बीच रिश्ते के भाई ने उसे अकेला पाकर दरवाजा बंद कर उसके साथ दुराचार किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 511 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी को गांव से ही अपनी हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी नाबालिग है या नहीं, यह मेडिकल परीक्षण के बाद ही पुष्टि हो सकेगी। नाबालिग होने पर उसे किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा। बताया कि मासूम को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल रुद्रपुर भेजा गया है। मेडिकल के बाद दुराचार की पुष्टि होने पर मुकदमा अन्य धाराओं में परिवर्तित हो सकता है।