{"_id":"5ab54a904f1c1bc4758b715e","slug":"15218308009-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगलात का बेरियर तोड़कर खनन वाहनों को निकाल ले गए माफिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंगलात का बेरियर तोड़कर खनन वाहनों को निकाल ले गए माफिया
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। बन्नाखेड़ा जंगल से सटे गांव खंबारी मजरा मार्ग पर लगे अस्थायी बैरियर को तोड़कर माफिया जबरन अवैध उपखनिज से भरे वाहनों को निकालकर ले गए। विरोध करने पर दैनिक वन कर्मी के साथ मारपीट की, जिस पर हंगामा हो गया। कर्मचारी ने पुलिस चौकी बन्नाखेड़ा में तहरीर दी है।
गांव खंबारी मजरा नंबर एक मार्ग पर जंगलात की ओर से निकासी गेट बनाकर अस्थायी रूप से बैरियर लगाया गया है। इस पर वन विभाग की ओर से दैनिक कर्मचारी के रूप में गांव खंबारी निवासी भीम सिंह तैनात हैं। शुक्रवार को उपखनिज से भरे वाहन को लेकर माफिया पहुंचे। बैरियर नहीं खोलने पर माफियाओं की दैनिक कर्मचारी भीम सिंह से झड़प हो गई।
माफिया ने वाहन से टक्कर मारकर अस्थायी बैरियर को तोड़ दिया और जबरन वाहनों को निकालकर ले गए। विरोध करने पर माफिया दैनिक कर्मचारी के साथ मारपीट कर धमकी देकर फरार हो गए। कर्मचारी ने घटना की सूचना वन अधिकारियों की दी। कर्मचारी भीम सिंह ने बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी में घटना की तहरीर दी है। इधर, सीओ एमसी बिन्जौला ने मामला संज्ञान में नहीं होने की बात कही है।