{"_id":"5a9efa6a4f1c1bbe218b683e","slug":"15203684673-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी गृहस्वामी में चक्कर मुझे मार डालेंगे फिर मिली टैक्सी संचालक की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी गृहस्वामी में चक्कर मुझे मार डालेंगे फिर मिली टैक्सी संचालक की लाश
Updated Wed, 07 Mar 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल झील में शव मिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। सोमवार को पत्नी और मकान मालिक पर हत्या कर देने का शक जताने वाले टैक्सी संचालक का शव मंगलवार दोपहर को नैनी झील से बरामद हुआ। मरने से पहले श्याम लाल की ओर से लिखा गया पत्र पत्नी और मकान मालिक पर हत्या कर देने की आशंका जता रहा है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।
मूलरूप से अल्मोड़ा के लधौली का रहने वाला श्याम लाल पुत्र दुर्गाराम चिड़ियाघर रोड पर पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता था। सोमवार सुबह लगभग दस बजे वह लोअर माल रोड स्थित नाव स्टैंड पर देखा गया। इसके बाद उसके जूते और एक पत्र नाव स्टैंड के पास मिले। पत्र में उसने आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी के मकान मालिक के साथ अवैध संबंध हैं। आशंका जताई थी कि पत्नी और मकान मालिक उसकी हत्या कर सकते हैं। उसका खत व अन्य सामान अब तल्लीताल पुलिस के कब्जे में है। सोमवार को परिजनों के कहने पर वोट स्टैंड वाले और कांस्टेबल सुमित कुमार ने अपनी टीम के साथ झील में तलाश शुरू की। काफी दूर तक कांटे डालने के बाद मंगलवार दोपहर लगभग ढाई बजे उसका शव कांटे में फंस गया। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पत्नी व अन्य परिजनों को सूचना दे दी। उसकी जेब से आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस समेत कई दस्तावेज मिले हैं। सूचना पर पत्नी, बहन गोविंदी और भाई पंकज रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। उसके बच्चे भी आ गए।
नए मकान से जुड़ी पत्नी पर आरोपों की कहानी
श्याम लाल की पत्नी गंगा पर लगे आरोपों की कहानी नए मकान के इर्द गिर्द घूम रही है। पत्र के अनुसार मकान मालिक दूसरा आरोपी है। श्याम लाल टैक्सी चलाने के साथ-साथ शौकिया नाव भी चलाता था। उसके पिता दुर्गाराम भी नाव संचालक रह चुके हैं। दोस्तों की मानें तो वह पत्नी के साथ कुछ महीने पहले चिड़ियाघर रोड पर ही दूसरे मकान में शिफ्ट हुआ था। शुरूआत में पति पत्नी में कोई विवाद नहीं था, लेकिन बीते एक महीने से दोनों में विवाद बढ़ने लगा। एक साल पहले शराब छोड़ चुका श्याम लाल 15 दिन पहले दोबारा से शराब का आदी हो गया था। एसओ तल्लीताल प्रमोद पाठक ने बताया कि श्याल लाल के पत्र से स्थिति साफ नहीं हो सकी है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।
विज्ञापन
कॉल डिटेल से साफ हो सकती है मौत की वजह
श्याम लाल ने पत्नी और मकान मालिक पर आरोप लगाया कि दोनों उसकी हत्या करने का षड्यंत्र रच रहे हैं। आरोपों की सच्चाई जानने के लिए पुलिस गंगा और मकान मालिक दोनों की मोबाइल कॉल डिटेल निकलवाने की बात कह रही है। अगर दोनों में अवैध संबंध थे तो मोबाइल पर भी बात होती होगी। ऐसे में मोबाइल की कॉल डिटेल से भी कई बातें साफ हो सकती हैं।
किसी ने नहीं देखा झील में कूदते हुए
दोस्तों का कहना है कि श्याम लाल रविवार शाम को शराब के नशे में वोट स्टैंड के आसपास देखा गया था। इसके बाद सोमवार सुबह को भी देखा गया, लेकिन उसे झील में कूदते हुए किसी ने नहीं देखा। बस उसके जूते वोट स्टैंड के पास देखे गए। हालांकि उसकी मौत कैसे हुई इस संबंध में किसी को कुछ पता नहीं है।