{"_id":"5a9d8fa54f1c1b387b8b9e46","slug":"152027559714-khatima-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत के मामले में परिजनों ने की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की मौत के मामले में परिजनों ने की कार्रवाई की मांग
Updated Tue, 06 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा में संदिग्ध परिस्थितियों में 16 जनवरी को मिले युवक के शव के मामले में घटना के डेढ़ माह बाद भी पुलिस किसी ठोस नतीजे में नहीं पहुंच पाई है। मृतक के भाई और उसकी पत्नी ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने एक व्यक्ति पर युवक की हत्या का शक भी जताया है।
हलवाड़ी दियूरी निवासी प्रहलाद कुमार ने 18 जनवरी को उसके भाई अर्जुन कुमार (32) वर्ष की संदिग्ध हालात में हुई मौत की तहरीर सौंपी थी। कहा था कि उसका भाई 15 जनवरी को सुबह छह बजे घर से निकला था जो शाम तक नहीं लौटा। 16 जनवरी की शाम पांच बजे परिवार वालों को सूचना मिली कि भूड़ाकिसनी में एक युवक का शव बरामद हुआ है। शव की शिनाख्त उसके भाई अर्जुन के रूप में हुई। शव के नाक और मुंह से हल्का खून निकल रहा है। शव से आधा किलोमीटर दूरी पर साइकिल पड़ी हुई है। साइकिल में भी खून के निशान हैं। मृतक के भाई प्रहलाद ने घटना स्थल देखकर हत्या की आशंका जताई थी। घटना के डेढ़ माह बीतने के बाद भी पुलिस को अभी कोई ठोस वजह नजर नहीं आई है। सोमवार को मृतक की पत्नी मंजू ने सीओ को प्रार्थना पत्र सौंपकर एक व्यक्ति पर शक जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कोतवाल कुंवर सिंह रावत ने कहा कि इस मामले में अब तक तीन कोणों से जांच की जा चुकी है। यह तीनों कोण भी मृतक के परिजनों द्वारा बताए गए थे। लेकिन उसमें ऐसा कोई भी मामला निकलकर नहीं आया। अभी जो सूचना मृतक की पत्नी द्वारा दी गई है। उसपर भी जांच कराई जाएगी। पुलिस युवक की मौत दुर्घटना के चलते होना मान रही है।