{"_id":"59e6563c4f1c1bdb538b7ff5","slug":"15082676498-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट पेशी को आए अभियुक्त की हालत बिगड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट पेशी को आए अभियुक्त की हालत बिगड़ी
Updated Wed, 18 Oct 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट में पेशी को आए अभियुक्त की हालत बिगड़ी
सितारगंज। गौकशी के आरोप में जेल गए अभियुक्त की कोर्ट पेशी के लिए खटीमा ले जाते वक्त हालत बिगड़ गई और वह गश खाकर गिर पड़ा। इससे सुरक्षा कर्मियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने आनन-फानन में अभियुक्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डाक्टर ने गंभीरावस्था में उसे हल्द्वानी एसटीएच रेफर कर दिया।
बीती पांच अक्तूबर को नगर के रम्पुरा मोहल्ले में पुलिस ने गौकशी करते छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मंगलवार को आरोपियों को हल्द्वानी कारागार से खटीमा कोर्ट ले जाया जा रहा था। रास्ते में भूरा पुत्र रहीम बख्श की हालत बिगड़ गई। इससे सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने कोतवाल बीएस भाकुनी को इसकी जानकारी दी।
कोतवाल भाकुनी तत्काल उसे नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां डाक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देख हल्द्वानी के डा. सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया। आपातकालीन 108 एंबुलेंस के खराब होने से पुलिस को भारी मशक्कत उठानी पड़ी। कोतवाल ने निजी एंबुलेंस बुलाकर उसे हल्द्वानी एसटीएम पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। कोतवाल भाकुनी ने बताया कि भूरा की अचानक तबियत खराब हो गई और वह गश खाकर गिर पड़ा। जिस पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।