फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को 12 साल की कैद

किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को 12 साल की कैद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 02:29 AM IST
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को 12 साल की कैद
Decision of court - फोटो : amar ujala
हल्द्वानी। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) मनीष पांडे की अदालत ने किशोरी से हुए दुष्कर्म के मामले की सुनवाई के बाद आरोपी मजदूर को दोषी ठहराया। मजदूर को 12 साल की कैद के साथ ही 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना न देने पर अभियुक्त को छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतना होगी।
विज्ञापन

शासकीय अधिवक्ता नरेंद्र सिंह नेगी के अनुसार लालकुआं क्षेत्र में 17 अप्रैल 2017 को दिन में ढाई बजे मजदूर सुरेश उर्फ कांणा 12 वर्षीय किशोरी के घर में घुसा। उस समय किशोरी के माता-पिता घर में नहीं थे। आरोपी ने किशोरी से दुष्कर्म किया। घर से बाहर निकलते समय आरोपी को किशोरी के माता-पिता ने देख लिया। दोनों ने पीछा किया, लेकिन आरोपी मौके से भाग निकला। माता-पिता के घर आते ही पीड़िता ने आपबीती सुनाई। इस मामले में लालकुआं पुलिस ने धारा 376-2(झ), 5 ड/6 पॉक्सो एक्ट के तहत सुरेश उर्फ कांणा के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया। मुकदमे की विवेचना सोनिका जोशी ने की। डीएनए जांच के दौरान पीड़िता के ब्लड से दुष्कर्म की पुष्टि हुई। अभियोजन पक्ष ने साक्ष्यों के समर्थन में दस गवाहों को अदालत के समक्ष पेश किया। अदालत ने दोनों पक्षों के तर्कों को सुनने और साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद सुरेश उर्फ कांणा को किशोरी के साथ दुष्कर्म का दोषी पाया और धारा 376-2(झ) के तहत 12 साल की सजा, 50 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया।
विज्ञापन



किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को 12 साल की कैद
50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया, जुर्माना न देने पर भुगतनी होगी छह माह की अतिरिक्त सजा

पीड़िता को जुर्माने का 90 फीसदी हिस्सा मिलेगा
अदालत ने स्पष्ट किया कि जुर्माने की रकम का 90 फीसदी हिस्सा पीड़िता को दिया जाएगा। जुर्माना न देने पर अभियुक्त को छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed